Ad Code

Daily Question Part- 14 | GK Question Hindi with Explanation | Daily GK

Score: 0 / 5

1. रात को किसी पेड़ के नीचे सोना इसलिए हानिकारक माना जाता है, क्योंकि रात में पेड़ छोड़ते हैं-

✅ सही उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड गैस
➡️रात को पेड़ के नीचे सोना इसलिए हानिकारक माना जाता है, क्योंकि रात में पेड़ ऑक्सीजन के बजाय कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ते हैं | इस कारण, पेड़ के नीचे सोने से कार्बन डाइऑक्साइड की अधिक मात्रा के कारण घुटन या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है|

2. कमरुनाग झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

✅ सही उत्तर: मंडी
➡️कमरुनाग झील हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 3,334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पवित्र झील है। यहाँ झील के साथ मंदिर भी है | परंपरा के अनुसार, कमरुनाग महाभारत का राजा यक्ष है और यहाँ पर पांडवों ने पूजा की थी।
कमरुनाग झील

3. निम्नलिखित में से किन बीजों के प्रकीर्णन की सेंसर विधि पाई जाती है

✅ सही उत्तर: पोस्ते में
➡️पोस्ता में सेंसर विधि से प्रकीर्णन होता है, जिसे विस्फोटक प्रकीर्णन भी कहा जाता है। जब पोस्ता की फली पूरी तरह से पक जाती है, तो वह फली फट जाती है और इसके अंदर के बीज बाहर निकलकर बिखर जाते हैं, जिससे उन बीजों का प्रकीर्णन होता है|
पोस्ता

4. ‘आईने अकबरी’ पुस्तक के लेखक कौन थे?

✅ सही उत्तर: अबुल फज़ल
➡️ ‘आईने अकबरी’ पुस्तक की रचना अकबर के दरबारी इतिहासकार अबुल फ़ज़ल ने की थी। जो मुगल सम्राट अकबर के दरबारी इतिहासकार और नवरत्नों में से एक था |
यह पुस्तक अकबरनामा का तीसरा भाग मानी जाती है, इसमें प्रशासन, अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था का वर्णन किया गया है।

4. ‘ज्ञानगंगा वन्यजीव अभयारण्य'निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

✅ सही उत्तर: महाराष्ट्र
➡️ ज्ञानगंगा वन्यजीव अभयारण्य (Dnyanganga Wildlife Sanctuary) महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में स्थित है। यह अभयारण्य 205 वर्ग किमी में फैला हुआ है जिसमें दो झीलें भी हैं।
इस अभयारण्य में बाघ, तेंदुए, भालू, हिरण, नीलगाय, चित्तीदार हिरण, लकड़बग्घे और जंगली बिल्लियाँ पाई जाती हैं।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu