Ad Code

Daily Questions Part - 15 | Important Questions in Hindi

Daily Questions
Score: 0 / 3

1. टमाटर के लाल रंग के लिए निम्नलिखित में से क्या उत्तरदायी है ?

✅ सही उत्तर: लाइकोपिन
➡️टमाटर के लाल रंग के लिए लाइकोपीन उत्तरदायी है। यह एक प्रकार का कैरोटीनॉयड वर्णक है जो पकने के दौरान बनता है, जिस समय टमाटर पकता है, तो उसमें मौजूद क्लोरोफिल टूट जाता है और लाइकोपीन का उत्पादन होता है, जिससे कारण टमाटर का रंग हरे से लाल होने लग जाता है।

लाइकोपिन

2. चिल्का झील किस राज्य में स्थित है ?

✅ सही उत्तर: ओड़िशा
➡️चिल्का झील पूर्वी भारत के ओडिशा राज्य में स्थित है। यह भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है|
chilka

3. 'दक्षिण की गंगा' किस नदी को माना जाता है ?

✅ सही उत्तर: गोदावरी नदी
➡️गोदावरी नदी को 'दक्षिण की गंगा' माना जाता है, क्योंकि यह दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी है और गंगा के समान ही इसका सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। इसके अतिरिक्त कावेरी नदी को भी 'दक्षिण की गंगा' माना जाता है|
godavari

4. इलेक्ट्रान की खोज किसने की थी ?

✅ सही उत्तर: जे.जे. थॉमसन
➡️इलेक्ट्रान की खोज इंग्लैण्ड के वैज्ञानिक जे.जे. थॉमसन ने की थी | इन्होने इलेक्ट्रान की खोज सन् 1897 में की थी |

Post a Comment

0 Comments

Close Menu