Score: 0 / 5
1. निम्नलिखित में से कौन सी एक 'ग्रीन हाउस गैस' नहीं है?
✅ सही उत्तर: कार्बन मोनोऑक्साइड
➡️कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) एक ग्रीनहाउस गैस
नहीं है। यह एक प्रदूषक है, लेकिन यह उस तरह से गर्मी को रोकती नहीं है जैसे अन्य गैसें करती हैं।
ओज़ोन और मीथेन प्रमुख ग्रीनहाउस गैसें
हैं जो पृथ्वी के वायुमंडल में गर्मी को रोककर ग्लोबल वार्मिंग में योगदान करती हैं।
2. एशिया महाद्वीप में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार किसे मिला था?
✅ सही उत्तर: रविन्द्रनाथ टैगोर
➡️एशिया महाद्वीप में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार रवींद्रनाथ टैगोर को 1913 में
साहित्य के
लिए मिला था। वह यह पुरस्कार जीतने वाले पहले एशियाई, पहले गैर-यूरोपीय और पहले गीतकार भी थे।
3. 'अरिहंत' निम्नलिखित में से क्या है ?
✅ सही उत्तर: नाभिकीय शक्तिचालित पनडुब्बी
➡️'अरिहंत' भारत की पहली परमाणु-चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी का नाम है | यह एक स्वदेशी
परियोजना ATV प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया एक जहाज है जिसका अर्थ है "शत्रु का विनाशक"।
4. "हस्तिनापुर वन्यजीव अभ्यारण्य" निम्न में से किस राज्य में स्थित है ?
✅ सही उत्तर: उत्तर प्रदेश
➡️हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण्य उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, गाजियाबाद, बिजनौर, हापुड़ और अमरोहा जिलों में 2,073 वर्ग किमी में फैला हुआ है | इस अभ्यारण्य की स्थापना 1986 में की गई थी | यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य है |
5. पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?
✅ सही उत्तर: जम्मू-कश्मीर
➡️पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला भारत के राज्यों जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश से होती हुई पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर} तक फैली हुई है | यह पर्वत श्रृंखला निम्न हिमालय की महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला है |

0 Comments