Ad Code

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (भाग-2)

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (भाग-2)

1. 'भीम-घसुतड़ी जोत' कहाँ पर स्थित है ?








उत्तर - काँगड़ा तथा चंबा

भीम-घसुतड़ी जोत हिमाचल प्रदेश के चम्बा तथा काँगड़ा जिला के अंतर्गत आती है | इसकी ऊंचाई लगभग 5,440 मीटर है |



2. मकोड़ी जोत हिमाचल के किस जिले में है ?








उत्तर - काँगड़ा

'मकोड़ी जोत' हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है | इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 5,190 मीटर है |



3. कुंजुम दर्रा हिमाचल के कौन सी घाटी में स्थित है ?








उत्तर - स्पीती घाटी

कुंजुम दर्रा हिमालय की ऊंचाई में स्थित स्पीती घाटी का एक पर्वतीय दर्रा है | यह लाहौल तथा स्पीती को जोड़ता है | यह समुद्र तल से लगभग 4,551 मी की ऊंचाई पर स्थित है |



4. हामटा दर्रा हिमाचल के किस जिले में स्थित है ?








उत्तर - कुल्लू

हामटा दर्रा हिमाचल के कुल्लू जिला में स्थित है | यह दर्रा पीर-पंजाल श्रेणी का सबसे पूर्वी दर्रा है | यह एक प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल भी है | यह मनाली कस्बे के निकट है | समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 4,270 मीटर है |



5. कौन सा दर्रा लद्दाख-स्पीती को आपस में जोड़ता है ?








उत्तर - परांगला दर्रा

मंडी परांगला दर्रा स्पीती तथा लद्दाख के बहुत से हिस्सों को आपस में जोड़ता है | यह दर्रा समुद्र तल से 5,580 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है |



6. किस दर्रे को लद्दाख का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है ?








उत्तर - जोजिला

जोजिला को लद्दाख का प्रवेश द्वार कहा जाता है | यह दर्रा समुद्र तल से 3,528 मीटर की उंचाई पर स्थित है | ज़ोजी ला एक उच्च पर्वतीय दर्रा है जोजिला का शाब्दिक अर्थ 'बर्फीले तूफ़ान का दर्रा' है |

बारालाचा लाहिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति ज़िले में हिमालय की जास्कर पर्वतमाला में 4,890 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक पर्वतीय दर्रा है

रोहतांग हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी और लाहौल और स्पीति घाटियों के बीच 3,980 मीटर ऊंचाई स्थित एक दर्रा है |

शिपकि लाशिपकी दर्रा हिमचल का एक प्रमुख दर्रा हैं। यह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले को तिब्बत के न्गारी विभाग के ज़ान्दा ज़िले से जोड़ता है।



7. हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा किस जिले में होती है ?








उत्तर - काँगड़ा

काँगड़ा हिमाचल में सर्वाधिक वर्षा वाला जिला है | यहाँ पर पुरे साल औसतन 3400 मिमी बारिश होती है | यहाँ पर धर्मशाला नामक स्थान में सबसे अधिक वर्षा होती है |



8. क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?








उत्तर - लाहौल-स्पीती

हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल) लाहौल-स्पीती है | इसका क्षेत्रफल लगभग 12,210 वर्ग किमी है | 2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसँख्या लगभग 31,564 थी |



9. क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल का भारत में कौन सा स्थान है ?








उत्तर - 17 वां

क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल का भारत में 17 वां स्थान है | हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किमी है | सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल) राजस्थान हैं तथा सबसे छोटा राज्य गोवा है |



10. हिमाचल प्रदेश का सबसे अधिक साक्षरता वाला जिला कौन सा है ?








उत्तर - हमीरपुर

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है | यहाँ की साक्षरता दर 82.46 % है |



11. निम्नलिखित में से कौन सा पर्वत कुल्लू जिला में स्थित है ?








उत्तर - उपरोक्त सभी

डिब्बी बोकरी पर्वत शिखर की ऊंचाई 6,408 मीटर है |
इंद्रकिला पर्वत की ऊंचाई 4,940 मीटर है |
देओ टिब्बा पर्वत की ऊंचाई 6,001 मीटर है |



12. हनुमान टिब्बा कौन से दो जिलों की सीमा पर स्थित है ?








उत्तर - काँगड़ा-कुल्लू

हनुमान टिब्बा काँगड़ा तथा कुल्लू की सीमाओं पर स्थित एक पर्वत चोटी है | इस पर्वत की ऊंचाई समुद्र तल से 5,860 मीटर है |



13. तामसर चोटी किन-किन जिलों की सीमा पर स्थित है ?








उत्तर - चंबा-काँगड़ा

तामसर चोटी हिमाचल प्रदेश के चंबा तथा काँगड़ा जिले की सीमाओं पर स्थित है |



14. निम्नलिखित में से कौन सा दर्रा बाहरी तथा आंतरिक सिराज को आपस में जोड़ता है ?








उत्तर - जलोड़ी पास

जलोड़ी पास आंतरिक तथा बाहरी सिराज को आपस में जोड़ता है | यह दर्रा कुल्लू जिला में स्थित है | इसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 10,800 फ़ीट है |



15. चोलांग चोटी किस पर्वत श्रेणी में स्थित है ?








उत्तर - धौलाधार पर्वत श्रेणी

धौलाधार पर्वत श्रेणी हिमाचल प्रदेश के पश्चिम में चम्बा जिले से शुरू होकर पूर्व में किन्नौर जिले से जाते हुए उत्तराखण्ड से होते हुए पूर्वी असम तक फैली हुई है । चोलांग चोटी भी इसी धौलाधार पर्वत श्रेणी के अंतर्गत आती है | इस चोटी की ऊंचाई लगभग 3,270 मीटर है |



16. हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन सी है ?







उत्तर - गोविन्द सागर झील

हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविन्द सागर झील है यह झील बिलासपुर जिले में स्थित मानव-निर्मित झील है।
रिवालसर झील हिंदू, सिख और बौद्धों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है। रिवालसर प्राकृतिक झील अपने तैरते द्वीपों के लिए प्रसिद्ध है |
मणिमहेश झील चम्बा ज़िले के भरमौर क्षेत्र में 4,080 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक प्राकृतिक झील है |
खजियार झील चंबा जिले में स्थित झील है | समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1,951 मीटर है |



17. पराशर झील किस जिले में स्थित है ?







उत्तर - मंडी

पराशर झील मंडी जिला में स्थित एक प्राकृतिक झील है | यह झील समुद्र तल से 2,730 मीटर ऊंचाई पर स्थित है | इस झील में एक तैरता हुआ टापू है | इसके झील के किनारे पर ऋषि पराशर को समर्पित एक तीन मंजिला मंदिर है।



18. निम्नलिखित में से कौन सी नदी ब्यास नदी की सहायक नदी नहीं है ?







उत्तर - मुल्गुन नदी

मुल्गुन नदी सतलुज नदी की सहायक नदी है |
सोलंग नाला ब्यास की सहायक नदी है जो कुल्लू जिला में स्थित है |
पार्वती नदी ब्यास की सहायक नदी है | जो कुल्लू से लगभग 10 किमी भुंतर में ब्यास नदी में मिलती है |



19. शिकारी देवी वन्य जीव अभ्यारण्य किस जिला में स्थित है ?







उत्तर - मंडी

शिकारी वन्यजीव अभयारण्य, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शिकारी देवी में स्थित है । यह अभ्यारण्य 1974 में स्थापित किया गया था |



20. 'पिन वैली नेशनल पार्क' कहाँ स्थित है ?







उत्तर - लाहौल-स्पीती

'पिन वैली नेशनल पार्क' हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति ज़िले में स्थित है | यह पार्क, स्पीति घाटी के ठंडे रेगिस्तानी इलाके में है | यह शीत मरुस्थल बायोस्फ़ियर रिजर्व का हिस्सा है | इसे साल 1987 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था |



21. गिरिबाटा बहु उद्देशीय जल विद्युत परियोजना किस जिले में स्थित है ?







उत्तर - सिरमौर

गिरीबाटा परियोजना हिमाचल प्रदेश में यमुना नदी पर स्थित है | यह सिरमौर जिले में स्थित 60 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना है | यह परियोजना 1964 में तैयार की गई थी |



22. नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत् परियोजना किस नदी पर स्थित है ?







उत्तर - सतलुज

नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत् परियोजना सतलुज नदी पर स्थित है | यह परियोजना 1500 मेगावाट की परियोजना है जो देश की सबसे बड़ी जल विद्युत् परियोजना है | यह किन्नौर तथा शिमला जिला में स्थित है | इस परियोजना का निर्माण 1993 में शुरू हुआ था तथा 2004 में पूरी हुई थी |



23. 'संजय विद्युत् परियोजना' किस जिले में स्थित है ?







उत्तर - किन्नौर

संजय जल विद्युत परियोजना किन्नौर ज़िले में भाबा नदी पर बनी है| यह परियोजना भारत और एशिया की एकमात्र भूमिगत जल विद्युत परियोजना है | इस परियोजना की क्षमता 120 मेगावाट है |



24. निम्नलिखित में से सतलुज नदी पर कौन सी विद्युत् परियोजना है ?







उत्तर - सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना

सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना :- यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी जिलों में खैरा गांव के पास स्थित है। इस परियोजना की उत्पादन की क्षमता 382 मेगावाट है |

मलाणा विद्युत् परियोजना :- यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्वती नदी की सहायक नदी मलाणा पर बनी है | इसकी उत्पादन क्षमता 86 मेगावाट है।

लारजी जल विद्युत परियोजना :- यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में ब्यास नदी पर बनी है | इस परियोजना की उत्पादन क्षमता 126 मेगावाट है |

जखोल सांकरी जलविद्युत परियोजना :- यह परियोजना उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में यमुना नदी की सहायक नदी सुपिन पर बनी है | इस परियोजना की उत्पादन क्षमता 44 मेगावाट है |



25. जिला लाहौल-स्पीती में कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग में कृषि की जाती है ?







उत्तर - 30%

लाहौल-स्पीति में करीब 30% क्षेत्र में खेती की जाती है | लाहौल-स्पीति में अधिकतर ज़मीन बंजर है और 70% क्षेत्र में वनस्पति है | स्पीती में सिर्फ 0.3% क्षेत्र में ही खेती की जाती है |



26. निम्नलिखित में से हिमाचल के किस जिले में मशरूम की खेती सबसे अधिक की जाती है ?







उत्तर - सोलन

हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में मशरूम की खेती सबसे ज़्यादा की जाती है | सोलन में मशरूम की कई किस्में पैदा होती हैं | इसे " भारत के मशरूम शहर " के रूप में भी जाना जाता है।

शिमला मशरूम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक ज़िला है |



27. हिमाचल के किस जिले में सबसे अधिक धान का सर्वाधिक उत्पादन होता है ?







उत्तर - काँगड़ा

धान का उत्पादन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में सबसे ज़्यादा होता है | हिमाचल प्रदेश में धान की खेती कांगड़ा और मंडी जिले में सबसे अधिक की जाती है | इन दो ज़िलों से प्रदेश का लगभग 65% धान पैदा होता है |



28. हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा कौन सा है ?







उत्तर - गग्गल एयरपोर्ट

हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा गग्गल हवाई अड्डा है| यह कांगड़ा हवाई अड्डा कांगड़ा जिला में स्थित है | यह साल 1986 में स्थापित किया गया था | वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में तीन चालू हवाई अड्डे तथा एक प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।



29. पठानकोट से जोगिन्द्रनगर तक रेलवे लाइन का निर्माण किस वर्ष हुआ था ?







उत्तर - 1927 में

पठानकोट से जोगिन्द्रनगर तक रेलवे लाइन का निर्माण वर्ष 1927 में शुरू हुआ था तथा वर्ष 1929 में इसका निर्माण पूरा हुआ था | पठानकोट-जोगिन्द्रनगर नैरोगेज लाइन आजादी से पूर्व अंग्रेजों द्वारा बिछाई थी |



30. मंडी का विक्टोरिया ब्रिज का निर्माण किस वर्ष किया गया था ?







उत्तर - 1877 में

मंडी के विक्टोरिया ब्रिज का निर्माण वर्ष 1877 में करवाया गया था | इस पुल का निर्माण मंडी के राजा विजय सिंह सेन ने 1877 में अंग्रेजों की मदद से किया था |



Post a Comment

0 Comments

Close Menu