Ad Code

Himachal Pradesh General Knowledge

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत मंडी जिले के अंतर्गत आता है ?








उत्तर - 7.09%

हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 7.09 प्रतिशत मंडी जिले के अंतर्गत आता है | मंडी ज़िले का क्षेत्रफल लगभग 3,950 वर्ग किलोमीटर है | मंडी जिला की जनसँख्या 999,518 (2011 की जनगणना के अनुसार ) है |



2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर क्या थी ?








उत्तर - 83.78%

हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर 2011 में 83.78% थी |



महात्मा गाँधी ने पहली बार शिमला की यात्रा किस वर्ष की थी ?








उत्तर - 1921 में

महात्मा गांधी पहली बार मई 1921 को पहली बार शिमला आए थे | इस दौरान वह बालूगंज में स्थित शांति कुटीर में रुके थे | वे मदन मोहन मालवीय तथा लाला लाजपत राय के साथ उस समय के वाइसरॉय लॉर्ड रीडिंग से मिलने शिमला आए थे।



सुकेत राज्य वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है ?








उत्तर - सुंदरनगर

वर्तमान सुंदरनगर हिमाचल प्रदेश को पहले सुकेत राज्य के नाम से जाना जाता था | सुकेत राज्य की स्थापना 770 ई में की गई थी |



मंडी शहर की स्थापना किस शासक ने की थी ?








उत्तर - अजबर सेन

मंडी शहर की स्थापना अजबर सेन ने सन 1527 में की थी |



फिरोजशाह तुगलक की आज्ञा से 1300 संस्कृत पुस्तकों का फ़ारसी में अनुवाद किया गया | ये सभी पुस्तकें हिमाचल प्रदेश के किस मंदिर से ले जाई गई थी ?








उत्तर - ज्वालामुखी मंदिर

फिरोजशाह तुगलक ज्वालामुखी मंदिर से संस्कृत की 1300 पुस्तकें ले गया था | जिसका अनुवाद उसने फारसी में करवाया था | उसने इन ग्रंथों का अनुवाद 'दलायते-फ़िरोज़शाही' के नाम से किया था | ये पुस्तकें आयुर्वेद से जुड़ी थी |



सन 1946 में हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी राज्य की मांग किस व्यक्ति ने की थी ?








उत्तर - ठाकुर हज़ारा सिंह

ठाकुर हजारा सिंह ने सर्वप्रथम पहाड़ी राज्य की मांग की थी |



महमूद गजनवी के आक्रमण के समय काँगड़ा जिला का शासक कौन था ?








उत्तर - जगदीश चंद

महमूद गजनवी जो एक अफगान आक्रमणकारी था | इसने सन् 1009 में काँगड़ा जिला में आक्रमण किया था | उस समय काँगड़ा का राजा जगदीश चंद था |



नगरकोट के किले का निर्माण किसने करवाया था ?








उत्तर - सुशर्मा चन्द्र

नगरकोट किले को कांगड़ा किले तथा भीमकोट के नाम से भी जाना जाता है | इसे कटोच वंश के राजा सुशर्मा चंद्र ने महाभारत काल के दौरान बनवाया था | यह किला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में स्थित है और कांगड़ा शहर से तीन किलोमीटर दूर है |



महाभारत काल में काँगड़ा को किस नाम से जाना जाता था ?








उत्तर - त्रिगर्त

महाभारत काल में काँगड़ा का नाम त्रिगर्त के नाम से जाना जाता था |



अंग्रेजो ने काँगड़ा मुख्यालय को धर्मशाला कब स्थानांतरित किया ?








उत्तर - 1855 में

अंग्रेजो द्वारा काँगड़ा मुख्यालय को धर्मशाला के लिए सन् 1855 में स्थानांतरित किया गया था |



किस वाईसराय की मृत्यु 1863 में मंडी रियासत के चौन्तड़ा में हुई थी ?








उत्तर - लार्ड एल्गिन प्रथम

1863 को लॉर्ड एल्गिन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में थे, तो एक माउंटेन ब्रिज पास करते समय हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। वे उस समय भारत के दुसरे वाईसराय थे |



केलांग में पहला प्राथमिक विद्यालय कब खुला था ?








उत्तर - 1861 में

सन् 1861 में केलांग का पहला प्राथमिक विद्यालय खोला गया था |



किरग्राम किसका पुराना नाम है ?








उत्तर - बैजनाथ

बैजनाथ का प्राचीन नाम कीरग्राम था | यह हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिला में स्थित है | यहां प्राचीन शिव मंदिर स्थापित है। प्राचीन समय में यहां कीरात राजा का शासन था। उसी कारण यहाँ का नाम किरग्राम पड़ा था |



काँगड़ा का प्राचीन नाम क्या था ?








उत्तर - त्रिगर्त

काँगड़ा का पुराना नाम त्रिगर्त था |
चंबा ज़िले की प्राचीन राजधानी का पुराना नाम ब्रह्मपुर था |
कुल्लू जिले का पुराना नाम कुल्लुत था |
कांगड़ा किले को पहले नगरकोट के नाम से जाना जाता था



काँगड़ा रियासत का अंतिम राजा कौन था ?







उत्तर - अनिरुद्ध चंद

काँगड़ा रियासत के अंतिम राजा अनिरुद्ध चंद थे |



लाहौल-स्पीती का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?







उत्तर - केलॉन्ग

लाहौल और स्पीति हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। इसका मुख्यालय केलांग में है। हिमाचल प्रदेश के दो पूर्व जिलों लाहौल और स्पीति के विलय के पूर्व लाहौल का मुख्यालय करदंग और स्पीति का मुख्यालय दनकर था



19वीं सदी में नाहन के शीश महल और मोती महल को किसने बनवाया ?







उत्तर - फ़तेह प्रकाश

19वीं सदी में नाहन में शीश महल एवं मोती महल का निर्माण सिरमौर के राजा फ़तेह प्रकाश ने करवाया था |



कुल्लू जिला को हिमाचल प्रदेश में कब मिलाया गया ?







उत्तर - 1966 ई०

कुल्लू को 1 नवंबर, 1966 को हिमाचल प्रदेश का जिला बनाया गया | 1966 में पंजाब राज्य के पुनर्गठन के दौरान, पंजाब के कुछ पहाड़ी इलाकों को हिमाचल में मिला दिया गया था | इनमें कुल्लू भी एक था | 1960 तक लाहौल और स्पीति भी कुल्लू तहसील का हिस्सा था |



निम्नलिखित में से हिमाचल प्रदेश की किस रियासत का विलय स्वतंत्रता के पश्चात् भारत में हुआ था ?







उत्तर - बिलासपुर

बिलासपुर रियासत को साल 1954 को हिमाचल प्रदेश में मिलाया गया था | इससे पहले, साल 1948 में भाखड़ा-बांध परियोजना के चलते इसे प्रदेश से अलग रखा गया था |



कुल्लू (कुल्लुत) रियासत की स्थापना किसने की







उत्तर - विहंगमणिपाल

कुल्लू रियासत की स्थापना लगभग 1500 ईस्वी में विहंगमणिपाल ने की थी | पौराणिक कथाओं के अनुसार, कुल्लू घाटी को मानव जाति का गढ़ माना जाता है | कहा जाता है कि मनु ऋषि ने मनाली की स्थापना की थी, जिसे “मनु आल्य” भी कहा जाता है



किस शासक ने कुल्लू में 'भगवान रघुनाथ जी' की मूर्ति जी स्थापना की थी ?







उत्तर - राजा जगत सिंह

राजा जगत सिंह जो कुलु के शासक थे ने सन् 1653 में कुल्लू में भगवान रघुनाथ जी की मूर्ति की स्थापना की थी |



हिमाचल प्रदेश के किस गाँव में विश्व का प्राचीनतम लोकतंत्र है ?







उत्तर - मलाणा

विश्व का सबसे प्राचीनतम लोकतंत्र मलाणा गाँव में है | यह गाँव हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में स्थित है | यह पर श्री जमलू ऋषि का मंदिर भी है |



भीम और देवी हिडिम्बा के पुत्र घटोत्कच का जन्म हिमाचल के किस जिले में हुआ था ?







उत्तर - कुल्लू

महाभारत के अनुसार देवी हिडिम्बा ओर भीम के पुत्र घटोत्कच थे | इनका जन्म कुल्लू जिला के मनाली में हुआ | पांडव अपने वनवास के समय यहाँ भी आए थे |



कुल्लू के पालों को सिखों ने कब हराया था







उत्तर - 1820 में

सिखों ने कुल्लू के पालों को सन् 1820 में हराया था |



लार्ड कर्जन प्रथम बार किस वर्ष चंबा आया था ?







उत्तर - 1900 ई०

लॉर्ड कर्जन (Lord Curzon) का पूरा नाम जॉर्ज नथानिएल कर्जन था | उन्हें 1899 में भारत के वायसराय के रूप में नियुक्त किया गया था। सन् 1900 में हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में आए थे |



चंबा शहर की नींव किस शासक ने रखी थी ?







उत्तर - साहिल वर्मन

चंबा राज्य की स्थापना 920 ईस्वी में राजा साहिल वर्मन ने की थी | इन्होने चंबा का नाम अपनी बेटी चंपावती के नाम पर रखा था | राजा साहिल वर्मन ने चंबा में एक नई राजधानी बनाई और चंपावती मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, और चंबा महल का निर्माण कराया | उन्होंने वहां के सभी राणाओं को अपने अधीन कर लिया और पुरे क्षेत्र को एकीकृत किया था |



'चकली' किस रियासत का प्रचलित सिक्का था ?







उत्तर - चम्बा

चकली तांबे के सिक्के का एक रूप है जिसका सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के चम्बा क्षेत्र से है| चकली तांबे के सिक्के 10वीं शताब्दी के आसपास मौजूद थे| चांदी की कमी के कारण मोहम्मद बिन तुगलक ने चांदी के सिक्कों के स्थान पर तांबे की सांकेतिक मुद्रा चलाई थी | तांबे के सिक्के चलाने का उद्देश्य सोने-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुओं को नष्ट होने से बचाना था|



'भटियात' किस जिले में स्थित है ?







उत्तर - चंबा

भटियात चंबा जिला का एक निर्वाचन क्षेत्र है |



चंबा के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से क्या गलत है ?







उत्तर - भूतनाथ मन्दिर

भूतनाथ मंदिर मंडी जिले में स्थित है |



Post a Comment

0 Comments

Close Menu