Breaking

Search Word in This Blog

Sunday, November 10, 2024

भारतीय नौसेना ने की 'महासागर' के तीसरे संस्करण की मेजबानी

हाल ही में भारतीय नौसेना ने 'महासागर' के तीसरे संस्करण की मेजबानी की। इस उच्च स्तरीय आभासी बातचीत में हिंद महासागर क्षेत्र के प्रमुख नेता शामिल थे। एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बांग्लादेश, मालदीव और केन्या जैसे देशों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा का नेतृत्व किया।

क्या है 'महासागर' कार्यक्रम

'महासागर' समुद्री प्रमुखों के बीच बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय नौसेना की प्रमुख पहल है। यह कार्यक्रम क्षेत्र में सभी के लिए सक्रिय सुरक्षा और विकास को बढ़ावा देता है। सर्वप्रथम इसे 2023 में लॉन्च किया गया था, यह द्वि-वार्षिक आयोजित किया जाता है ।
इस वर्ष इस संस्करण का विषय "आईओआर में आम समुद्री सुरक्षा चुनौतियों को कम करने के लिए प्रशिक्षण सहयोग" था | यह विषय हिंद महासागर में साझा सुरक्षा मुद्दों के समाधान के लिए सहयोगात्मक प्रशिक्षण की आवश्यकता को चिन्हित करता है।

प्रमुख देश

इस कार्यक्रम में कई IOR (Indian Ocean Region) तटीय राज्यों के प्रतिनिधि शामिल थे। इनमें बांग्लादेश, कोमोरोस, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और तंजानिया शामिल हैं।

नौसेना बलों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण बहुत आवश्यक है। यह क्षमता का निर्माण करता है। यह प्रशिक्षण सहयोगी राष्ट्रों को सर्वोत्तम प्रथाओं और संसाधनों को साझा करने की अनुमति देता है। यह सहयोग समुद्री डकैती, तस्करी और अन्य समुद्री खतरों से निपटने के लिए बहुत जरुरी है।


इस बैठक में,कई प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया:-

प्रशिक्षण की गुणवत्ता: प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सहयोग के अवसर: इसमें सम्मिलित राष्ट्रों ने संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास और साझा संसाधनों पर चर्चा की।
समुद्री सुरक्षा तथा चुनौतियों का समाधान: समुद्री डकैती और अवैध मछली पकड़ने जैसी विशिष्ट चुनौतियों का समाधान किया गया।

No comments:

Post a Comment