New Post

Search

Friday, May 15, 2026

20 Important Question of Political Science and Science in Hindi

gkinhindi

Indian Constitution MCQ in Hindi| भारतीय संविधान (बहुविकल्पीय प्रश्न-उत्तर )

Score: 0 / 20

Political Science Question in Hindi, General Science MCQs in Hindi, राजनीति विज्ञान प्रश्नोत्तरी, सामान्य विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC CGL, CHSL, Railway (NTPC/Group D), UPSC, State PCS और Police Exams में राजनीति विज्ञान (Political Science) और सामान्य विज्ञान (General Science) दो ऐसे विषय हैं जो परीक्षा में स्कोर बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि आप सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे हैं, तो इन दोनों विषयों के मूलभूत सिद्धांतों और बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों पर आपकी पकड़ मजबूत होनी चाहिए। केवल उत्तर रटने के बजाय Concepts को समझना परीक्षा हॉल में सही उत्तर चुनने में मदद करता है। इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपके लिए राजनीति विज्ञान और सामान्य विज्ञान के 20 अति महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) का संग्रह लेकर आए हैं। आपकी तैयारी को और आसान बनाने के लिए प्रत्येक प्रश्न के साथ विस्तृत उत्तर और व्याख्या भी दी गई है।

1. संपत्ति का अधिकार भारत के संविधान में किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है?

✅ सही उत्तर: अनुच्छेद 300A
➡️ संपत्ति का अधिकार वर्तमान में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 300A के अंतर्गत आता है। इसका मतलब है कि हर व्यक्ति को अपनी संपत्ति रखने, उपयोग करने और उसका स्वामित्व रखने का अधिकार है।
कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्ति से मनमाने तरीके से वंचित नहीं किया जा सकता |
सरकार कानून बनाकर (authority of law) किसी की संपत्ति ले सकती है |
इस अधिकार के उल्लंघन पर सीधे सुप्रीम कोर्ट में मौलिक अधिकार की तरह नहीं जाया जा सकता, बल्कि सामान्य कानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है

2. अखिल भारतीय सेवाएँ (IAS/IPS आदि) भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत आती हैं?

✅ सही उत्तर: अनुच्छेद 312
➡️ अखिल भारतीय सेवाएँ (All India Services) जैसे IAS (Indian Administrative Service), IPS (Indian Police Service) आदि का प्रावधान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 312 में किया गया है।
इस अनुच्छेद के अनुसार, यदि राज्यसभा (Rajya Sabha) यह घोषित करती है कि राष्ट्रीय हित में नई अखिल भारतीय सेवा बनाना आवश्यक है, तो संसद कानून बनाकर ऐसी सेवा का निर्माण कर सकती है।
इनकी भर्ती केंद्र सरकार द्वारा की जाती है|
लेकिन इनका कार्य केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर होता है| यानी ये अधिकारी राज्य में काम करते हैं, लेकिन उनका नियंत्रण आंशिक रूप से केंद्र के पास भी रहता है|

3. राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत की जाती है?

✅ सही उत्तर: अनुच्छेद 352
➡️भारतीय संविधान का अनुच्छेद 352 राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा से संबंधित है। इस अनुच्छेद के तहत, यदि भारत की सुरक्षा पर युद्ध, बाहरी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह का खतरा हो, तो भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं।

इसकी घोषणा की प्रक्रिया:


राष्ट्रपति यह घोषणा मंत्रिपरिषद की लिखित सलाह पर करते हैं|
संसद की दोनों सदनों द्वारा इसे 1 महीने के भीतर अनुमोदित करना आवश्यक होता है|
अनुमोदन के बाद आपातकाल 6-6 महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है |

अनुच्छेद 352 के प्रभाव :


केंद्र सरकार की शक्तियाँ बढ़ जाती हैं |
राज्यों पर केंद्र का नियंत्रण अधिक हो जाता है|
कुछ मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है|

भारत में अब तक 3 बार राष्ट्रीय आपातकाल लागू किया गया है:
1962 (भारत-चीन युद्ध)
1971 (भारत-पाकिस्तान युद्ध)
1975 (आंतरिक अशांति)

4. संघ एवं राज्यों के लिए लोक सेवा आयोग (UPSC/SPSC) का प्रावधान भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है??

✅ सही उत्तर: अनुच्छेद 315
➡️ भारतीय संविधान का अनुच्छेद 315 संघ और राज्यों के लिए लोक सेवा आयोग (Public Service Commission) के गठन का प्रावधान करता है |

अनुच्छेद- 315 के अनुसार :-


संघ के लिए एक लोक सेवा आयोग होगा, जिसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कहा जाता है|
प्रत्येक राज्य के लिए एक अलग लोक सेवा आयोग होगा, जिसे राज्य लोक सेवा आयोग (SPSC) कहा जाता है |

मुख्य प्रावधान :-


UPSC केंद्र सरकार की सेवाओं के लिए भर्ती करता है |
SPSC राज्य सरकार की सेवाओं के लिए भर्ती करता है |
राष्ट्रपति की स्वीकृति से दो या दो से अधिक राज्य मिलकर संयुक्त लोक सेवा आयोग भी बना सकते हैं|

इनके मुख्य कार्य:-


सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन करना |
किसी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना |
सरकार को नियुक्ति, पदोन्नति और सेवा शर्तों पर सलाह देना|
अनुच्छेद 315 भारत में UPSC और SPSC जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के गठन का संवैधानिक आधार प्रदान करता है।

5. निर्वाचन आयोग को चुनावों का अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण किस अनुच्छेद के अंतर्गत प्राप्त है?

✅ सही उत्तर: अनुच्छेद 324
➡️भारतीय संविधान का अनुच्छेद 324 निर्वाचन आयोग को देश में चुनावों के संचालन की व्यापक शक्तियाँ देता है।
इस अनुच्छेद के तहत निर्वाचन आयोग को निम्नलिखित चुनावों की शक्तियां प्रदान की गई हैं |
लोकसभा चुनाव
राज्यसभा चुनाव
राज्य विधानसभाओं के चुनाव
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव

निर्वाचन आयोग की प्रमुख शक्तियाँ और कार्य:

चुनाव कार्यक्रम घोषित करना|
मतदाता सूची तैयार करवाना |
आचार संहिता लागू करना |
निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करना |
चुनाव में गड़बड़ी होने पर कार्रवाई करना |

निर्वाचन आयोग का महत्व :

निर्वाचन आयोग लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है ||
यह चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखता है |
निर्वाचन आयोग जनता के विश्वास को बनाए रखने में मदद करता है |
अनुच्छेद 324 भारतीय चुनाव प्रणाली को स्वतंत्र और प्रभावी बनाने का संवैधानिक आधार प्रदान करता है।

6. संघ की राजभाषा के संबंध में प्रावधान किस अनुच्छेद में किया गया है?

✅ सही उत्तर: अनुच्छेद 343
➡️भारतीय संविधान का अनुच्छेद 343 यह निर्धारित करता है कि संघ की राजभाषा हिंदी होगी और इसकी लिपि देवनागरी होगी। इसमें अंकों के लिए अंतरराष्ट्रीय रूप का उपयोग किया जाएगा।

अनुच्छेद 343 में मुख्य प्रावधान:


संघ की राजभाषा - हिंदी
लिपि - देवनागरी
अंक - अंतरराष्ट्रीय रूप

7.राज्यों में राष्ट्रपति शासन किस अनुच्छेद के अंतर्गत लगाया जाता है?

✅ सही उत्तर: अनुच्छेद 356
➡️ भारतीय संविधान में यह व्यवस्था की गई है कि यदि किसी राज्य में संवैधानिक तंत्र विफल हो जाए, तो केंद्र सरकार हस्तक्षेप कर सकती है।
इसी उद्देश्य से राष्ट्रपति शासन का प्रावधान किया गया है, जिसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 356 में किया गया है।

अनुच्छेद 356 लागू होने की स्थिति:

राज्य सरकार बहुमत खो दे|
कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ जाए |
संविधान के प्रावधानों का पालन न हो |
राज्यपाल की रिपोर्ट या अन्य स्रोतों से जानकारी मिले

8. वित्तीय आपातकाल भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत घोषित किया जाता है?

✅ सही उत्तर: अनुच्छेद 360
➡️ भारतीय संविधान में देश की वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। यदि देश की आर्थिक स्थिति गंभीर रूप से कमजोर हो जाए, तो केंद्र सरकार को विशेष शक्तियाँ प्रदान की जाती हैं।
इसी संदर्भ में वित्तीय आपातकाल का प्रावधान किया गया है, जिसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 360 में किया गया है।

अब तक भारत में कभी भी वित्तीय आपातकाल लागू नहीं किया गया है |

9. भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया का प्रावधान किस अनुच्छेद में किया गया है?

✅ सही उत्तर: अनुच्छेद 368 में
➡️ भारतीय संविधान का अनुच्छेद 368 संसद को संविधान में संशोधन करने की शक्ति प्रदान करता है। संशोधन की प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि संविधान न तो बहुत कठोर हो और न ही बहुत लचीला | बल्कि दोनों के बीच संतुलन बनाए रखे। भारतीय संविधान में संशोधन तीन प्रकार से किए जा सकते हैं :-
1. साधारण बहुमत
2. विशेष बहुमत
3. विशेष बहुमत + राज्यों की सहमति

अनुच्छेद 368 भारतीय संविधान में संशोधन की पूरी प्रक्रिया का संवैधानिक आधार प्रदान करता है।

10. भारतीय संविधान के संशोधन के संदर्भ में “मूल संरचना सिद्धांत” किससे संबंधित है?

✅ सही उत्तर: संविधान की मूल विशेषताओं की सुरक्षा
➡️ मूल संरचना सिद्धांत के अनुसार, संसद संविधान में संशोधन तो कर सकती है, लेकिन वह संविधान की मूल संरचना को बदल या नष्ट नहीं कर सकती। इसमें लोकतंत्र, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, संघीय व्यवस्था, और संविधान की सर्वोच्चता जैसी अन्य विशेषताएँ शामिल हैं।

Political Science Question in Hindi, General Science MCQs in Hindi, राजनीति विज्ञान प्रश्नोत्तरी, सामान्य विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न

Part - II General Science

11. जब आँख में धूल जाती है, तो आँख का कौन-सा भाग सूज जाता है और रंग गुलाबी या लाल हो जाता है?

✅ सही उत्तर: कंजंक्टाइवा
➡️ जब किसी की आँख में धूल या कोई बाहरी कण चला जाता है, तो आँख की बाहरी परत जिसे कंजंक्टाइवा (Conjunctiva) कहा जाता है वह प्रभावित होती है।
कंजंक्टाइवा एक पतली, पारदर्शी झिल्ली होती है जो आँख के सफेद भाग (sclera) और पलकों के अंदरूनी हिस्से को ढकती है।
धूल जाने पर कंजंक्टाइवा में जलन (irritation) होती है | शरीर की प्रतिक्रिया के रूप में वहाँ सूजन (inflammation) आ जाती है तथा रक्त वाहिकाएँ फैल जाती हैं, जिससे आँख गुलाबी या लाल दिखाई देने लगती है |

12. सूर्य के प्रकाश का कौन-सा भाग सौर कुकर को गर्म करता है?

✅ सही उत्तर: अवरक्त किरणें
➡️ सूर्य के प्रकाश में विभिन्न प्रकार की किरणें होती हैं—जैसे दृश्य प्रकाश, पराबैंगनी और अवरक्त किरणें । इनमें से अवरक्त किरणें मुख्य रूप से ऊष्मा प्रदान करती हैं।

प्रक्रिया

सौर कुकर सूर्य के प्रकाश को अंदर आने देता है | अंदर की सतह काली होती है, जो अधिकतम ऊर्जा को अवशोषित करती है | अवरक्त किरणें अंदर फँस जाती हैं और तापमान बढ़ाती हैं |
इस प्रक्रिया से खाना पकाने लायक गर्मी उत्पन्न होती है |

13. प्राचीन काल में दही जमाने की बायोटेक्नोलॉजी प्रक्रिया में किस जीव की आवश्यकता होती थी?

✅ सही उत्तर: जीवाणु
➡️दही जमाना एक पारंपरिक बायोटेक्नोलॉजी प्रक्रिया है, जिसमें जीवाणुओं (Bacteria) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है | दूध को दही में बदलने के लिए मुख्य रूप से लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया (Lactic Acid Bacteria) की आवश्यकता होती है, जैसे:
Lactobacillus
Streptococcusbr
प्रक्रिया
जब थोड़ी मात्रा में पहले से जमा दही को दूध में मिलाया जाता है | तब ये जीवाणु दूध की लैक्टोज (milk sugar) को तोड़कर लैक्टिक अम्ल बनाते हैं यह अम्ल दूध को जमाकर उसे दही में बदल देता है | यह प्रक्रिया किण्वन कहलाती है |

14. निम्नलिखित में से किस विटामिन का संचय (storage) शरीर में नहीं होता है?

✅ सही उत्तर: विटामिन B
➡️ विटामिन दो प्रकार के होते हैं:
वसा में घुलनशील - A, D, E, K
जल में घुलनशील - B और C
विटामिन B और C जल में घुलनशील होते हैं ये शरीर में अधिक मात्रा में संग्रहीत (store) नहीं हो पाते अतिरिक्त मात्रा मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाती है | शरीर को इन विटामिनों की नियमित आपूर्ति की आवश्यकता होती है | इसके विपरीत विटामिन A, D, E, K शरीर में जमा हो सकते हैं |

15. D.N.A. में कौन-सा यौगिक मौजूद है जो अमीनो अम्ल नहीं बनाता है?

✅ सही उत्तर: थाइमिन
➡️ DNA की जानकारी RNA के माध्यम से प्रोटीन संश्लेषण में उपयोग होती है | DNA के तीन-तीन बेस मिलकर कोडॉन बनाते हैं | हर कोडॉन एक विशेष अमीनो अम्ल के लिए जिम्मेदार होता है |
RNA में थाइमिन नहीं पाया जाता, उसकी जगह यूरैसिल होता है इसलिए थाइमिन सीधे अमीनो अम्ल के निर्माण में भाग नहीं लेता |

16. जब एक रासायनिक बंध बनता है, तो क्या होता है?

✅ सही उत्तर: ऊर्जा का उत्सर्जन होता है
➡️जब दो या अधिक परमाणु आपस में मिलकर रासायनिक बंध बनाते हैं, तो वे एक अधिक स्थिर अवस्था प्राप्त करते हैं |
बंध बनने पर परमाणु अपनी ऊर्जा को कम करने की कोशिश करते हैं | जब बंध बनता है, तो अतिरिक्त ऊर्जा बाहर निकलती है | इस ऊर्जा को बंधन ऊर्जा कहा जाता है | परन्तु जब बंध टूटता है, तब ऊर्जा अवशोषित होती है |

17. कौन-सा जानवर अपने पूरे जीवन में कभी पानी नहीं पीता है?

✅ सही उत्तर: कंगारू चूहा
➡️ कंगारू चूहा (Kangaroo Rat) एक छोटा रेगिस्तानी जानवर है, जो मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका के शुष्क क्षेत्रों में पाया जाता है।
यह अपनी आवश्यक पानी की मात्रा भोजन से ही प्राप्त कर लेता है | खासकर सूखे बीज खाने से उसे ऊर्जा और पानी मिलता है | इसके शरीर में ऐसी विशेष प्रक्रिया होती है जिससे यह बहुत कम पानी में जीवित रह सकता है |
यह मेटाबॉलिक वाटर बनाता है इसके गुर्दे बहुत कम पानी बाहर निकालते हैं| यह पसीना नहीं बहाता, जिससे पानी की बचत होती है

18. ट्रांसफार्मर के क्रोड़ बनाने के लिए कौन-सा पदार्थ सर्वाधिक उपयुक्त है?

✅ सही उत्तर: नरम लोहा
➡️ ट्रांसफार्मर में क्रोड़ का कार्य चुंबकीय फ्लक्स को एक कुंडली से दूसरी कुंडली तक पहुँचाना होता है। इसलिए क्रोड़ के लिए ऐसा पदार्थ चाहिए जिसमें चुंबकीय गुण बहुत अच्छे हों। सिलिकॉन स्टील या नरम लोहे में चुंबकीय पारगम्यता अधिक होती है जिसमें चुंबकीय फ्लक्स आसानी से प्रवाहित होता है तथा ऊर्जा की हानि कम होती है | इसलिए ट्रांसफार्मर के क्रोड़ के लिए सिलिकॉन स्टील या नरम लोहा सबसे उपयुक्त पदार्थ माना जाता है।

19. बादल किस कारण वायुमंडल में तैरते रहते हैं?

✅ सही उत्तर: जलवाष्प का घनत्व कम होता है
➡️ बादल जल की अत्यंत सूक्ष्म बूंदों और बर्फ के छोटे कणों से मिलकर बने होते हैं। ये कण इतने छोटे और हल्के होते हैं कि वे वायुमंडल में आसानी से तैरते रहते हैं।
बादलों में मौजूद जलकणों का आकार बहुत सूक्ष्म होता है और उनका घनत्व और भार अपेक्षाकृत कम होता है वायु का ऊपर की ओर प्रवाह उन्हें सहारा देता रहता है |
छोटे-छोटे जलकण आपस में मिलकर बड़े और भारी हो जाते हैं जब उनका भार अधिक बढ़ जाता है, तब वे वर्षा के रूप में नीचे गिरते हैं |

20. माणिक्य (Ruby) और नीलम (Sapphire) किसके ऑक्साइड हैं??

✅ सही उत्तर: एल्युमिनियम
➡️ माणिक्य और नीलम दोनों ही कोरंडम नामक खनिज के रूप हैं। रासायनिक रूप से कोरंडम एल्युमिनियम ऑक्साइड (Al₂O₃) होता है। हालाँकि दोनों का मूल रासायनिक संघटन समान होता है, लेकिन उनमें मौजूद अशुद्धियों के कारण रंग अलग दिखाई देते हैं |
Ruby और Sapphire दोनों अत्यंत कठोर रत्न हैं | हीरे के बाद कोरंडम सबसे कठोर पदार्थों में गिना जाता है इनका उपयोग आभूषणों के साथ-साथ वैज्ञानिक उपकरणों में भी किया जाता है |

Competitive Exams Science Questions, SSC CGL GK Questions in Hindi, Railway Exam Science PYQ, Constitution MCQ in Hindi, Science and Polity Quiz

राजनीति विज्ञान में संविधान के नियम और सामान्य विज्ञान में दैनिक जीवन से जुड़े वैज्ञानिक सिद्धांत प्रतियोगी परीक्षाओं के पसंदीदा विषय रहे हैं। यदि आप इन 20 महत्वपूर्ण प्रश्नों का व्याख्या सहित नियमित अभ्यास करते हैं, तो परीक्षा में आपकी सटीकता और तेजी दोनों में सुधार होगा।
उम्मीद है कि Political Science and Science Questions in Hindi की यह पोस्ट आपकी तैयारी के लिए उपयोगी साबित हुई होगी।
यदि आपको किसी प्रश्न की व्याख्या से जुड़ा कोई संदेह या सुझाव है, तो नीचे Comment Box में लिखकर हमें ज़रूर बताएं।

No comments:

Post a Comment