Previous years exams | Most important Questions |
प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC CGL, CHSL, Railway Group D, NTPC, UPSC, State PCS और Police Exams में सामान्य विज्ञान (General Science) एक अत्यंत महत्वपूर्ण और अधिक अंक दिलाने वाला विषय है। अक्सर देखा गया है कि विभिन्न परीक्षाओं में विज्ञान के मूल सिद्धान्तों से जुड़े प्रश्न बार-बार दोहराए जाते हैं। यदि आप किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों (Previous Years Questions) का अभ्यास करना आपकी तैयारी को सही दिशा देता है। इससे न केवल आपको परीक्षा के पैटर्न का अंदाजा होता है, बल्कि प्रश्नों को हल करने की आपकी गति और सटीकता भी बढ़ती है। इस भाग में हम भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) के पिछले वर्षों की परीक्षाओं में पूछे गए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों को उत्तर और व्याख्या के साथ साझा कर रहे हैं।
1. मानव श्वसन तंत्र का निम्नलिखित में से कौन-सा भाग, रुधिर और वायु के बीच गैसों के विनिमय का स्थल है?
2. जलीय प्राणी जल के नीचे किस प्रकार जीवित रह सकते हैं?
जलीय जीव (जैसे मछलियाँ) अपने गलफड़ों (Gills) की सहायता से पानी में घुली हुई इस ऑक्सीजन को अवशोषित करते हैं और श्वसन क्रिया पूरी करते हैं। इसी कारण वे जल के भीतर जीवित रह पाते हैं।
जलीय जीवों के पास फेफड़े (Lungs) नहीं होते, बल्कि विशेष श्वसन अंग होते हैं जिन्हें गलफड़े कहा जाता है।
जब पानी गलफड़ों के ऊपर से होकर गुजरता है, तो गलफड़ों में मौजूद महीन रक्त वाहिकाएँ पानी से विलीन ऑक्सीजन को अवशोषित कर लेती हैं और शरीर की कार्बन डाइऑक्साइड को पानी में छोड़ देती हैं।
3. किसी व्यक्ति को मायोपिया यानी निकट दृष्टिदोष का पता चलता है, कौन-सा कथन इस स्थिति के कारण की सटीक रूप से व्याख्या करता है?
इसके मुख्य कारण हैं :-
1. नेत्रगोलक का लंबा होना |
2. लेंस की अत्यधिक अभिसारी शक्ति |
1. नेत्रगोलक का लंबा होना :- जब आंख का गोलक सामान्य आकार से अधिक लंबा हो जाता है, तो रेटिना और लेंस के बीच की दूरी बढ़ जाती है।
2. लेंस की अत्यधिक अभिसारी शक्ति :- जब आंख का प्राकृतिक लेंस आवश्यकता से अधिक मोटा हो जाता है या उसकी वक्रता बढ़ जाती है, तो वह प्रकाश की किरणों को बहुत रेटिना तक पहुंचने से पहले ही मोड़ देता है।
इसके कारण प्रकाश की किरणें रेटिना पर फोकस्ड होने के बजाय रेटिना के सामने ही एकत्रित हो जाती हैं, जिससे दूर की वस्तुएं स्पष्ट नहीं दिखतीं।
मायोपिया को ठीक करने के लिए अवतल लेंस (Concave Lens) वाले चश्मे का उपयोग किया जाता है। अवतल लेंस प्रकाश की किरणों को रेटिना पर सही तरीके से फोकस करने में मदद करता है।
4. वाहन में ओडोमीटर (odometer) क्या मापता है?
अधिकांश देशों में ओडोमीटर की रीडिंग किलोमीटर में होती है वहीं कुछ देशों में यह रीडिंग मील/Miles में होती है |
पुराने वाहनों में अंकों वाले पहिए घुमाकर दूरी दिखाते थे। आधुनिक वाहनों में LCD/LED स्क्रीन पर डिजिटल रूप में दूरी प्रदर्शित होती है।
5. असमान गति की मुख्य विशेषता क्या है?
उदाहरण के लिए :-
भीड़भाड़ वाले रास्ते पर चलती कार: जब कोई कार ट्रैफिक में चलती है, तो वह पहले 5 मिनट में 2 km, अगले 5 मिनट में ट्रैफिक के कारण केवल 0.5 km, और उसके अगले 5 मिनट में रास्ता खाली मिलने पर 4 km दूरी तय कर सकती है।
इसका अर्थ यह है कि यात्रा के दौरान वस्तु की चाल स्थिर नहीं रहती, बल्कि लगातार बदलती अर्थात कम या ज्यादा होती रहती है।
6. वास्तविक जीवन से संबंधित कौन-सी स्थिति स्वच्छ परिवहन ईंधन के रूप में प्राकृतिक गैस के उपयोग को सर्वोत्तम ढंग से प्रदर्शित करती है?
CNG (Compressed Natural Gas / संपीडित प्राकृतिक गैस): यह प्राकृतिक गैस का ही उच्च दाब पर संग्रहित रूप है। इसे एक स्वच्छ परिवहन ईंधन माना जाता है।
CNG का दहन होने पर पेट्रोल और डीजल की तुलना में बहुत कम मात्रा में हानिकारक गैसें (जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड) उत्सर्जित होती हैं।
सार्वजनिक परिवहन को डीजल/पेट्रोल के स्थान पर CNG से चलाने से शहरों में वायु प्रदूषण में भारी कमी आती है।
7. मनुष्य के दांतों की आकृति में भिन्नता मुख्य रूप से किस कारण होती है?
हमारे दांत मुख्य रूप से 4 प्रकार के होते हैं :-
1. कृतंक : हमारे आगे के दांत जिनकी आकृति चपटी तथा धारदार छेनी जैसी होती है | इन दांतों का मुख्य कार्य भोजन को काटना या कुतरना होता है |
2. रदनक : इन दांतों की आकृति तीखी तथा नुकीली होती है | इन दांतों का काम भोजन को फाड़ना है |
3. अग्रचर्वणक : ये चौड़े तथा चपटे उपरी भाग वाले दांत हैं जिनका कार्य भोजन को पिसना तथा भोजन को कुचलना है |
4. चर्वणक : ये दांत मुहं के सबसे चौड़े दांत तथा बहुत मजबूत पृष्ठ भाग वाले दांत हैं | इन दांतों का मुख्य कार्य भोजन को बारीक करना है |
8. निम्नलिखित में से कौन-सा पेरिस्कोप का एक सामान्य उपयोग है?
पेरिस्कोप के सामान्य और प्रमुख उपयोग :-
पनडुब्बी में : इसका उपयोग पानी के नीचे से जल-सतह यानी समुद्र के ऊपर के जहाजों और वस्तुओं को देखने के लिए किया जाता है |
युद्ध क्षेत्र में उपयोग: पेरिस्कोप से सैनिक बंकरों या खाइयों में छिपे रहकर अपने दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बहुत उपयोगी है |
9. प्राकृतिक गैस को कोयला और पेट्रोलियम की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक स्वच्छ ईंधन क्यों माना जाता है ?
अवशेष-रहित दहन कोयले के जलने पर भारी मात्रा में राख और अवशेष बचते हैं, जबकि प्राकृतिक गैस का दहन पूर्ण होता है और यह जलने के बाद कोई ठोस अवशेष या राख नहीं छोड़ती। यह बहुत कम धुएं के साथ जलती है और इसके दहन से सल्फर डाइऑक्साइड, पार्टिकुलेट मैटर और कार्बन उत्सर्जन कोयले व डीजल/पेट्रोल की तुलना में काफी कम होता है। इसके अवशेष न बनने के कारण बर्नर, इंजन और पाइपलाइनों में कचरा जमा नहीं होता, जिससे रख-रखाव का खर्च बचता है।
10. अपशिष्ट पदार्थों के निष्कासन पर विचार कीजिए, कौन-सी विशेषता सजीवों को निर्जीव वस्तुओं से अलग करती है?
निर्जीव वस्तुओं में उपापचय नहीं होता निर्जीव वस्तुओं जैसे पत्थर, टेबल, कार के अंदर कोई जैविक या उपापचयी क्रियाएँ नहीं होतीं, इसलिए वे स्वाभाविक रूप से अपशिष्ट का उत्सर्जन नहीं करती हैं।
11. फ्लोएम ऊतक की कौन-सी विशिष्ट विशेषता इसे पादपों में एक जटिल स्थायी ऊतक के रूप में वर्गीकृत करने को उचित ठहराती है?
सरल स्थायी ऊतक : ये केवल एक ही प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं जैसे— पैरेन्काइमा, कॉलेनकाइमा, स्क्लेरेनकाइमा |
जटिल स्थायी ऊतक : ये एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं, जो आपस में मिलकर एक विशिष्ट कार्य जैसे पोषक तत्वों का संवहन पूरा करती हैं।
फ्लोएम पत्तियों में बने भोजन ग्लूकोज/सुक्रोज को पौधे के अन्य सभी भागों तक पहुँचाने का कार्य करता है। इसे 'जटिल स्थायी ऊतक' इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह मुख्य रूप से 4 अलग-अलग प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बनता है |
चालनी नलिकाएँ : भोजन के परिवहन के लिए मुख्य नलिकाकार संरचना।
सहचर कोशिकाएँ : चालनी नलिकाओं के कार्य को नियंत्रित और सहायता करती हैं।
फ्लोएम पैरेन्काइमा : भोजन का भंडारण करती हैं।
फ्लोएम रेशे : ऊतक को यांत्रिक मजबूती प्रदान करते हैं।
12. एक ब्रेल अक्षर बनाने के लिए कितने बिंदुओं का उपयोग किया जाता है?
ब्रेल लिपि की संरचना : ब्रेल कोशिका (Braille Cell): ब्रेल में प्रत्येक अक्षर, संख्या या विराम चिह्न को दर्शाने के लिए एक 'सेल' का उपयोग किया जाता है, जिसमें कुल 6 उभरे हुए बिंदु होते हैं।
ग्रिड संरचना: ये 6 बिंदु दो खड़ी पंक्तियों में व्यवस्थित होते हैं, जहाँ प्रत्येक पंक्ति में 3-3 बिंदु होते हैं |
13. शोर (noise) आमतौर पर मानव एकाग्रता को किस प्रकार से प्रभावित करता है?
मस्तिष्क पर शोर का प्रभाव: जब कोई व्यक्ति किसी कार्य पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करता है, तो शोर मस्तिष्क के प्रसंस्करण में रुकावट डालता है।
कार्यक्षमता में गिरावट: लगातार शोर के कारण मस्तिष्क को सूचनाओं को प्रोसेस करने में अधिक ऊर्जा लगानी पड़ती है, जिससे मानसिक थकान होती है, तनाव बढ़ता है और एकाग्रता का स्तर घट जाता है।
14. निम्नलिखित में से किस विधि में फसल की आनुवंशिक संरचना को प्रत्यक्ष रूप से परिवर्तित करना शामिल है?
15. निम्नलिखित में से कौन-सा, बेकिंग सोडा का उपयोग नहीं है?
केक और ब्रेड को फूला हुआ बनाने में: बेकिंग सोडा को गर्म करने या अम्ल के साथ मिलाने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है। यह गैस आटे या बैटर में बुलबुले बनाकर उसे फुला देती है और नरम बनाती है।
प्रतिअम्ल के रूप में: बेकिंग सोडा एक दुर्बल क्षारीय पदार्थ है। पेट में एसिडिटी होने पर यह अत्यधिक एसिड को बेअसर करके तुरंत राहत दिलाता है।
अग्निशामक में: सोडा-एसिड अग्निशामक यंत्रों में इसका उपयोग किया जाता है क्योंकि यह आग बुझाने वाली कार्बन डाइऑक्साइड गैस पैदा करता है।
सफाई और कीटाणुशोधन में: घरेलू सफाई और बदबू दूर करने के लिए भी इसका उपयोग होता है।

No comments:
Post a Comment