Computer GK & Awareness Questions
SSC, Railways, JOA, Banking, Police, Defence, BPSC एवं अन्य Competitive Exams के लिए
इस भाग में Computer GK और Computer Awareness के सबसे अधिक महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है| Computer Basic, Hardware, Software, CPU, Memory, Operating System, MS Office, Internet और Networking से जुड़े हुए महत्वपूर्ण Question को शामिल किया गया है | ये सभी प्रश्न SSC, Railways, JOA, Banking Police, Defence, BPSC तथा अन्य Competitive Exams की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं | इस भाग में प्रश्नों के उत्तर के साथ उनकी व्याख्या भी दी गई है | जिससे आप अपनी समझ को और भी मजबूत कर सकते हैं |
प्रश्न .1 सॉफ्टवेयर क्या है ?
उत्तर : प्रोग्राम एवं निर्देशों का समूह
व्याख्या : सॉफ्टवेयर कंप्यूटर प्रोग्रामों, कोड, डेटा और निर्देशों का एक सुव्यवस्थित संग्रह होता है। जो कंप्यूटर के हार्डवेयर को यह बताता है कि उसे कौन-सा कार्य कब और कैसे करना है।
प्रश्न . 2 निम्नलिखित में से कौन सा एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है ?
उत्तर : Operating System
व्याख्या : सिस्टम सॉफ्टवेयर ऐसे Programme का समूह होता है जो कंप्यूटर के हार्डवेयर जैसे CPU, मेमोरी, इनपुट/आउटपुट डिवाइस को नियंत्रित, प्रबंधित और संचालित करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम (जैसे Windows, Linux, macOS, Android) एक प्रमुख सिस्टम सॉफ्टवेयर है, जो यूजर और कंप्यूटर हार्डवेयर के बीच एक Interface के रूप में कार्य करता है।
प्रश्न . 3 सिस्टम सॉफ्टवेयर का मुख्य कार्य क्या है ?
उत्तर : हार्डवेयर का प्रबंधन और एप्लीकेशन के लिए प्लेटफार्म प्रदान करना
व्याख्या : सिस्टम सॉफ्टवेयर का मुख्य कार्य Hardware Management यानी हार्डवेयर का प्रबंधन और एप्लीकेशन के लिए प्लेटफार्म प्रदान करना है | यह कंप्यूटर के आंतरिक घटकों जैसे— CPU, RAM, हार्ड डिस्क, इनपुट/आउटपुट डिवाइसेज (कीबोर्ड, प्रिंटर आदि) को कुशलतापूर्वक प्रबंधित और नियंत्रित करना है | यह यूज़र और किसी एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर जैसे— MS Office, Photoshop, Web Browsers को चलने के लिए एक आधार देता है|
प्रश्न . 4 निम्नलिखित में से कौन सा एक सिस्टम सॉफ्टवेयर नहीं है ?
उत्तर : वर्ड प्रोसेसर
व्याख्या : वर्ड प्रोसेसर जैसे— MS Word, Google Docs, Notepad) एक एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है।
ऑपरेटिंग सिस्टम : मुख्य सिस्टम सॉफ्टवेयर जो हार्डवेयर को संचालित करता है और अन्य प्रोग्राम्स को चलने के लिए Platform देता है (जैसे— Windows, Linux, Android) |
डिवाइस ड्राइवर (Device Driver): वह सिस्टम सॉफ्टवेयर जो ऑपरेटिंग सिस्टम और किसी विशेष हार्डवेयर (जैसे— प्रिंटर, स्कैनर, ग्राफिक्स कार्ड) के बीच तालमेल स्थापित करता है|
यूटिलिटी सॉफ्टवेयर (Utility Software): वह सिस्टम सॉफ्टवेयर जो कंप्यूटर की सुरक्षा, रखरखाव और प्रदर्शन को दुरुस्त रखने में मदद करता है (जैसे— एंटीवायरस, डिस्क क्लीनअप)|

प्रश्न . 5 डिवाइस ड्राईवर का उपयोग किसके लिए किया जाता है ?
उत्तर : किसी विशेष हार्डवेयर डिवाइस को चलाने के लिए
व्याख्या : डिवाइस ड्राइवर (Device Driver): वह सिस्टम सॉफ्टवेयर जो ऑपरेटिंग सिस्टम और किसी विशेष हार्डवेयर (जैसे— प्रिंटर, स्कैनर, ग्राफिक्स कार्ड) के बीच तालमेल स्थापित करता है|
प्रश्न . 6 कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर : चार्ल्स बैबेज
व्याख्या : चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक माना जाता है। इन्होंने 19वीं शताब्दी की में 'डिफरेंस इंजन' और 'एनालिटिकल इंजन' नामक पहले कंप्यूटर का डिज़ाइन तैयार किया था, जो आगे चलकर आधुनिक कंप्यूटरों की नींव बना।
प्रश्न . 7 कंप्यूटर का मस्तिष्क किसे कहा जाता है?
उत्तर : CPU
व्याख्या : CPU का पूरा नाम Central Processing Unit है जो कंप्यूटर का मुख्य नियंत्रण केंद्र होता है। जिस प्रकार मानव मस्तिष्क शरीर के सभी अंगों को नियंत्रित करता है, ठीक उसी प्रकार CPU कंप्यूटर के सभी इनपुट, आउटपुट, स्टोरेज और प्रोसेसिंग ऑपरेशन्स को नियंत्रित व प्रोसेस करता है।
प्रश्न . 8 ALU का पूरा नाम क्या है?
उत्तर : Arithmetic Logic Unit
व्याख्या : ALU का पूरा नाम Arithmetic Logic Unit है। यह CPU का वह भाग है जिसका मुख्य कार्य गणितीय गणनाओं जैसे: जोड़, घटाव, गुणा, भाग और तार्किक कार्यों जैसे: बड़ा, छोटा, बराबर की तुलना को पूरा करता है।
प्रश्न . 9 CU का पूरा नाम क्या है?
उत्तर : Control Unit
व्याख्या : CU का पूरा नाम Control Unit है। यह कंप्यूटर के सभी घटकों (Inp/Out devices, Memory, ALU) के बीच डेटा प्रवाह और निर्देशों के निष्पादन (execution) का तालमेल और नियंत्रण करता है।
प्रश्न . 10 कंप्यूटर की सबसे छोटी डेटा इकाई क्या है?
उत्तर : Bit
व्याख्या : Bit (Binary Digit) कंप्यूटर डेटा मापन की सबसे छोटी इकाई है। एक बिट का मान केवल 0 या 1 हो सकता है।
प्रश्न . 11 1 Byte में कितने Bits होते हैं?
उत्तर : 8 Bits
व्याख्या : 1 Byte = 8 Bits होते हैं। एक बाइट में एक सिंगल कैरेक्टर जैसे कोई अक्षर 'A' या संख्या '1' स्टोर किया जा सकता है। 4 Bits के समूह को 1 Nibble कहा जाता है।
प्रश्न .12 1 KB में कितने Bytes होते हैं?
उत्तर : 1024 Bytes
व्याख्या : KB का अर्थ Kilobyte होता है। कंप्यूटर बाइनरी सिस्टम पर काम करता है, इसलिए 1 KB में 1024 Bytes होते हैं।
प्रश्न .13 1 MB में कितने KB होते हैं?
उत्तर : 1024 KB
व्याख्या : MB का अर्थ Megabyte होता है। 1024 Kilobytes मिलकर 1 Megabyte (MB) बनाते हैं।
प्रश्न .14 1 GB में कितने MB होते हैं?
उत्तर : 1024 MB
व्याख्या : GB का अर्थ Gigabyte होता है। 1024 Megabytes (MB) मिलकर 1 Gigabyte (GB) बनाते हैं।
प्रश्न . 15 कंप्यूटर में 0 और 1 को क्या कहा जाता है?
उत्तर : Binary Digits
व्याख्या : कंप्यूटर केवल बाइनरी नंबर सिस्टम को समझता है। इसमें केवल दो ही अंक होते हैं— 0 (Off/False) और 1 (On/True), जिन्हें Binary Digits या Bits कहा जाता है |
प्रश्न . 16 कंप्यूटर किस भाषा को सीधे समझता है?
उत्तर : Machine Language
व्याख्या : कंप्यूटर की अपनी प्राथमिक भाषा Machine Language है जो 0 और 1 (बाइनरी कोड) में लिखी होती है। इसे निष्पादित (execute) करने के लिए कंप्यूटर को किसी Translator की आवश्यकता नहीं पड़ती।
प्रश्न. 17 'Demand Paging' किससे संबंधित है ?
उत्तर : Virtual Memory
व्याख्या :- डिमांड पेजिंग वर्चुअल मेमोरी Management की एक बहुत ही महत्वपूर्ण और कुशल तकनीक है| इस तकनीक में, किसी प्रोग्राम या प्रोसेस के सभी पेजों को एक साथ RAM में लोड नहीं किया जाता | इसके बजाय, सेकेंडरी मेमोरी जैसे - Hard Disk या SSD से केवल वही 'पेज' RAM में लोड किए जाते हैं, जिनकी निष्पादन (Execution) के दौरान CPU को वास्तव में माँग (Demand) होती है |
प्रश्न. 18 MS Excel में Comment जोड़ने की शॉर्टकट कुंजी (Shortcut Key) क्या है ?
उत्तर : Shift + F2
व्याख्या :
Shift + F2: Excel में किसी भी सेल पर Comment या Note जोड़ने / एडिट करने के लिए प्रयोग किया जाता है |
Ctrl + F2: Excel में Print Preview (प्रिंट देखने) के लिए प्रयोग किया जाता है |
F2: जिस सेल पर कर्सर है, उसे Edit मोड (संशोधित करने) में लाने के लिए प्रयोग किया जाता है |

प्रश्न. 19 "Convoy Effect" किस CPU Scheduling Algorithm में अधिक देखने को मिलता है ?
उत्तर : FCFS
व्याख्या : FCFS (First-Come, First-Served) का नियम है कि "जो पहले आएगा, वह पहले प्रोसेस होगा"। इसमें जो प्रोसेस पहले आता है, सीपीयू उसे पूरा खत्म किए बिना अगले प्रोसेस पर नहीं जाता, चाहे पीछे छोटे प्रोसेस ही क्यों न खड़े हों।
SJF (Shortest Job First): इसमें सबसे छोटे काम/प्रोसेस को पहले पूरा किया जाता है, इसलिए इसमें Convoy Effect नहीं होता।
Round Robin: इसमें हर प्रोसेस को बारी-बारी से काम करने के लिए थोड़ा-थोड़ा समय दिया जाता है, जिससे किसी छोटे प्रोसेस को लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ता।
Priority Scheduling: इसमें Priority के आधार पर काम होता है। जिसकी प्रायोरिटी ज़्यादा होती है, वह पहले निष्पादित होता है।

प्रश्न. 20 OSI Model में End to End Communication किस Layer का कार्य है ?
उत्तर : Transport Layer
व्याख्या : OSI मॉडल में Transport Layer ही वह लेयर है जो सोर्स (Sender) से डेस्टिनेशन (Receiver ) तक End-to-End Communication सुनिश्चित करती है | यह लेयर यह पक्का करती है कि पूरा मैसेज बिना किसी त्रुटि (Error-free), सही क्रम (In sequence) और बिना डेटा हानि के एक प्रोसेस से दूसरे प्रोसेस तक पहुंचे |
प्रश्न. 21 MS Word में डॉक्यूमेंट प्रिंट करने की शॉर्टकट कुंजी (Shortcut Key) क्या है ?
उत्तर : Ctrl+P
व्याख्या : MS Word, Excel, PowerPoint और लगभग सभी Windows Applications में किसी भी दस्तावेज़, फ़ाइल या वेब पेज को प्रिंट करने के लिए Ctrl + P शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है। इसे दबाते ही 'Print' विंडो/डायलॉग बॉक्स खुल जाता है |
Ctrl + S: वर्तमान फ़ाइल या दस्तावेज़ को कंप्यूटर में Save करने के लिए उपयोग किया जाता है |
Ctrl + D: MS Word में Font Dialog Box (फ़ॉन्ट आकार, स्टाइल, रंग बदलने की विंडो) खोलने के लिए उपयोग किया जाता है | वेब ब्राउज़र में इसका उपयोग बुकमार्क जोड़ने के लिए होता है |
Ctrl + R: MS Word में Select किये हुए टेक्स्ट को Right Align करने के लिए उपयोग किया जाता है |

प्रश्न. 22 SQL में टेबल से किसी विशेष Column का डेटा देखने के लिए कौन सी Command सही है ?
उत्तर : SELECT Column_Name FROM Table_Name;
व्याख्या : SQL (Structured Query Language) में डेटाबेस टेबल से डेटा या किसी विशेष कॉलम को देखने/प्राप्त करने के लिए Select कमांड का ही उपयोग किया जाता है |
उदाहरण: यदि आप 'Employees' टेबल से केवल 'Name' कॉलम देखना चाहते हैं, तो लिखेंगे:
उदाहरण: यदि आप 'Employees' टेबल से केवल 'Name' कॉलम देखना चाहते हैं, तो लिखेंगे:
SELECT Name FROM Employees;प्रश्न.23 'Load Balancing' का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर : कार्यभार को कई सर्वर/रिसोर्स में बांटना
व्याख्या : लोड बैलेंसिंग नेटवर्क या सर्वर प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण तकनीक है | इसका मुख्य कार्य नेटवर्क पर आने वाले इनकमिंग ट्रैफिक या कार्यभार (Workload) को समान रूप से कई सर्वरों या रिसोर्स के बीच Distribute करना होता है | किसी एक सर्वर पर अत्यधिक दबाव नहीं पड़ता, जिससे सर्वर क्रैश होने की संभावना कम हो जाती है |
प्रश्न. 24 IMAP का Default Port Number (Non-SSL) क्या है ?
उत्तर : 143
व्याख्या : Default Port 143 (Non-SSL / Unencrypted): IMAP का उपयोग सर्वर से ईमेल प्राप्त (Receive) और पढ़ने के लिए किया जाता है | बिना सुरक्षा/एन्क्रिप्शन (Non-SSL) के इसका मानक पोर्ट नंबर 143 होता है |
प्रश्न. 25 Windows में फाइल या फोल्डर का नाम बदलने की शॉर्टकट की क्या है ?
उत्तर : F2
व्याख्या : Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में किसी भी फाइल या फोल्डर को रीनेम (Rename - नाम बदलने) करने के लिए F2 शॉर्टकट की का उपयोग किया जाता है |
F6: Windows Explorer या वेब ब्राउज़र (जैसे Chrome) में Address Bar पर कर्सर ले जाने और एड्रेस बार को सेलेक्ट करने के लिए उपयोग किया जाता है |
F4: इसका उपयोग भी फाइल एक्सप्लोरर में एड्रेस बार की सूची (Address Bar List) खोलने के लिए होता है | (Alt + F4 का उपयोग किसी भी चालू विंडोज प्रोग्राम को बंद (Close) करने के लिए किया जाता है) |
F9: MS Word में डॉक्यूमेंट को रिफ्रेश करने या MS Excel में सभी वर्कशीट्स के फॉर्मूले को फिर से कैलकुलेट (Recalculate) करने के लिए इस्तेमाल होता है |

प्रश्न. 26 डेटाबेस में Row को और किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर : Record/Tuple
व्याख्या : रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) जैसे SQL में, टेबल की प्रत्येक Horizontal Row को Record या Tuple कहा जाता है।
प्रश्न. 27 'Bandwidth' किसे दर्शाती है ?
उत्तर : Data Transfer Capacity
व्याख्या : नेटवर्किंग और इंटरनेट में Bandwidth यह दर्शाती है कि 1 सेकंड में किसी नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्शन या डेटा चैनल के माध्यम से कितना डेटा एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक ट्रांसफर हो सकता है। इसे आमतौर पर Mbps (Megabits per second) या Gbps (Gigabits per second) में मापा जाता है।
प्रश्न. 28 MS Excel में AutoFit Column Width के लिए Shortcut क्या है ?
उत्तर : Alt + H, O, I
व्याख्या : MS Excel में चयनित कॉलम की चौड़ाई को उसमें लिखे सबसे बड़े डेटा/टेक्स्ट के अनुसार स्वतः सेट करने के लिए Alt दबाकर क्रमानुसार H, O, I दबाया जाता है |
प्रश्न. 29 Hypervisor का उपयोग किसलिए किया जाता है ?
उत्तर : Virtual Machine चलाने के लिए
व्याख्या : हाइपरवाइजर जिसे Virtual Machine Monitor - VMM भी कहा जाता है एक ऐसा सॉफ्टवेयर या फर्मवेयर होता है जिसका उपयोग वर्चुअलाइजेशन (Virtualization) के लिए किया जाता है | यह एक ही भौतिक कंप्यूटर (Physical Hardware) पर एक साथ कई Virtual Machines (VMs) को बनाने, चलाने और प्रबंधित करने का कार्य करता है |
प्रश्न. 30 'Traceroute/Tracert' Command का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर : Packet का मार्ग पता करना
व्याख्या : Tracert Windows में Traceroute Linux/Mac में एक नेटवर्किंग कमांड है, जिसका उपयोग डेटा पैकेट के सोर्स (कंप्यूटर) से डेस्टिनेशन (सर्वर या वेबसाइट) तक पहुँचने के पूरे (Path/Route) का पता लगाने के लिए किया जाता है | यह कमांड आपको दिखाता है कि आपका डेटा किन-किन राउटर से होकर गुज़र रहा है और प्रत्येक राउटर तक पहुँचने में कितना समय लग रहा है | इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से नेटवर्क में आ रही समस्याओं (Network Troubleshooting) और यह जाँचने के लिए किया जाता है कि डेटा कहाँ जाकर रुक रहा है या धीमा हो रहा है |
प्रश्न. 31 MS Word में सेव करने की Shortcut Key क्या है ?
उत्तर : Ctrl + S
व्याख्या : MS Word, Excel, PowerPoint और अन्य सॉफ्टवेयर में वर्तमान फ़ाइल को Save करने के लिए Ctrl + S शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है | पहली बार सेव करने पर यह 'Save As' डायलॉग बॉक्स खोलता है |
Ctrl + F: दस्तावेज़ में किसी शब्द, वाक्य या अक्षर को ढूँढने (Find) के लिए 'Find' नेविगेशन पेन या डायलॉग बॉक्स खोलता है |
Ctrl + Z: यूजर द्वारा किए गए अंतिम कार्य को वापस निरस्त करने यानी Undo करने के लिए उपयोग किया जाता है |
Ctrl + P: दस्तावेज़ को Print करने के लिए प्रिंट विंडो खोलता है |

प्रश्न. 32 SQL में टेबल से रिकॉर्ड हटाने के लिए कौन सा कमांड प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर : Delete
व्याख्या : SQL में किसी टेबल के अंदर से विशिष्ट रिकॉर्ड या पंक्तियों (Rows) को हटाने के लिए DELETE कमांड का उपयोग किया जाता है | इसमें WHERE क्लॉज़ का उपयोग करके किसी खास रिकॉर्ड को डिलीट किया जा सकता है जैसे -
DELETE FROM Employees WHERE ID = 5; | यदि WHERE क्लॉज़ न लगाया जाए, तो टेबल के सभी रिकॉर्ड डिलीट हो जाते हैं, लेकिन टेबल का Structure सुरक्षित रहता है |प्रश्न. 33 'Domain Name' का मुख्य लाभ क्या है ?
उत्तर : IP Address याद रखने की आवश्यकता खत्म होती है |
व्याख्या : इंटरनेट पर मौजूद हर वेबसाइट का एक विशिष्ट संख्याओं वाला IP Address होता है जैसे - 142.250.190.46 | इंसानों के लिए ऐसी जटिल संख्याओं को याद रखना बहुत मुश्किल होता है | डोमेन नेम (जैसे - google.com या yahoo.com) इस IP एड्रेस को एक आसान नाम दे देता है |
प्रश्न. 34 'Authentication' का क्या अर्थ है ?
उत्तर : यूजर की पहचान करना
व्याख्या : कंप्यूटर और नेटवर्क सुरक्षा में Authentication का अर्थ यह Verify करना है कि सिस्टम या अकाउंट का उपयोग करने का दावा करने वाला व्यक्ति वास्तव में वही है या नहीं | इसके लिए पासवर्ड, PIN, ओटीपी (OTP), फिंगरप्रिंट या बायोमेट्रिक डेटा का उपयोग किया जाता है |
उदाहरण: जब आप अपने फ़ोन में पैटर्न लॉक डालते हैं या ईमेल में पासवर्ड भरते हैं, तो सिस्टम यह जाँचता है कि आप सही यूज़र हैं या नहीं इसी प्रक्रिया को 'Authentication' कहा जाता है |
उदाहरण: जब आप अपने फ़ोन में पैटर्न लॉक डालते हैं या ईमेल में पासवर्ड भरते हैं, तो सिस्टम यह जाँचता है कि आप सही यूज़र हैं या नहीं इसी प्रक्रिया को 'Authentication' कहा जाता है |
प्रश्न. 35 'Ctrl + Z' का उपयोग किसलिए किया जाता है ?
उत्तर : Undo
व्याख्या : MS Office (Word, Excel, PowerPoint), फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर या Windows में आपके द्वारा किए गए अंतिम कार्य/गलती को वापस पहले जैसा करने (Undo) के लिए Ctrl + Z शॉर्टकट की का उपयोग किया जाता है | जैसे आपने गलती से कोई टेक्स्ट या फाइल डिलीट कर दी है, तो Ctrl + Z दबाते ही वह वापस आ जाती है |
प्रश्न. 36 SQL में टेबल बनाने के लिए किस Command का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर : Create Table
व्याख्या : SQL (Structured Query Language) में एक नया टेबल बनाने के लिए CREATE TABLE कमांड का उपयोग किया जाता है। यह DDL (Data Definition Language) कमांड का हिस्सा है, जिसके ज़रिए टेबल का नाम, कॉलम के नाम और उनके डेटा टाइप तय किए जाते हैं।
प्रश्न . 37 कंप्यूटर की पहली पीढ़ी में किस चीज़ का प्रयोग हुआ था?
उत्तर : Vacuum Tubes
व्याख्या :
पहली पीढ़ी के कंप्यूटरों (1940-1956) में सर्किटरी के लिए वैक्यूम ट्यूब (Vacuum Tubes) का उपयोग किया जाता था। ये आकार में बहुत बड़े होते थे, अत्यधिक बिजली खपत करते थे और बहुत अधिक गर्मी पैदा करते थे।
दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटरों (1956-1963) में वैक्यूम ट्यूब्स को हटाकर ट्रान्जिस्टर (Transistors) का उपयोग किया गया। इससे कंप्यूटर आकार में छोटे, तेज़, सस्ते और कम बिजली की खपत करने लगे ।
तीसरी पीढ़ी (1964-1971) में एकीकृत परिपथ यानी Integrated Circuits (ICs) का आविष्कार हुआ। इसमें एक छोटी सिलिकॉन चिप पर कई ट्रांजिस्टर, रेसिस्टर्स आदि को एक साथ फिट किया गया, जिससे कंप्यूटर की गति बहुत बढ़ गई।
चौथी पीढ़ी (1971-2023) में माइक्रोप्रोसेसर (VLSI/ULSI तकनीक) का प्रयोग शुरू हुआ। इसमें हज़ारों/लाखों ICs को एक ही छोटे से माइक्रोप्रोसेसर चिप पर समाहित कर दिया गया, जिससे 'पर्सनल कंप्यूटर' (PC) क्रांति की शुरुआत हुई।
पाँचवीं पीढ़ी (2023-वर्त्तमान) के कंप्यूटर कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी Artificial Intelligence (AI) और समानांतर प्रसंस्करण (Parallel Processing) पर आधारित हैं। ये तकनीकें कंप्यूटर को सोचने, समझने, निर्णय लेने और इंसानी भाषा (Voice Recognition) को प्रोसेस करने में सक्षम बनाती हैं।

प्रश्न . 38 ENIAC का पूरा नाम क्या है?
उत्तर : Electronic Numerical Integrator and Computer
व्याख्या : ENIAC दुनिया का पहला सामान्य-उद्देश्यीय (General-Purpose) इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर था | इसे वर्ष 1945 में जॉन मोचली (John Mauchly) और जे. प्रेस्पर एकर्ट (J. Presper Eckert) द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेंसिल्वेनिया (USA) में तैयार किया गया था | इसका आकार बहुत विशाल (लगभग एक बड़े कमरे के बराबर) और इसमें मुख्य घटकों के रूप में वैक्यूम ट्यूबों (Vacuum Tubes) का उपयोग किया गया था |
प्रश्न . 39 पहला सामान्य प्रयोजन वाला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कौन सा था?
उत्तर : ENIAC
व्याख्या : ENIAC दुनिया का पहला सामान्य-उद्देश्यीय (General-Purpose) इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर था | इसे वर्ष 1945 में जॉन मोचली (John Mauchly) और जे. प्रेस्पर एकर्ट (J. Presper Eckert) द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेंसिल्वेनिया (USA) में तैयार किया गया था | इसका आकार बहुत विशाल (लगभग एक बड़े कमरे के बराबर) और इसमें मुख्य घटकों के रूप में वैक्यूम ट्यूबों (Vacuum Tubes) का उपयोग किया गया था |
प्रश्न . 40 अबेकस क्या है?
उत्तर : एक प्राचीन गणना उपकरण
व्याख्या : अबेकस (Abacus) दुनिया का सबसे पहला प्राचीन गणना उपकरण है, जिसका उपयोग हज़ारों साल पहले जोड़ और घटाव जैसी गणनाओं के लिए किया जाता था |
Tags:
computer gk