New Post

Search

Wednesday, September 2, 2026

National Symbols of India : जानिए भारत के राष्ट्रीय ध्वज, पशु, पक्षी और फूल के रोचक तथ्य

प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC (CGL, CHSL, GD), Railway, UPSC, State PCS, Banking और State Police Exams में सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय प्रतीकों (Indian National Symbols) से जुड़े प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं जिसकी जानकारी हमें होनी चाहिए ।
    भारत के राष्ट्रीय प्रतीक हमारे देश की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और संप्रभुता का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रतियोगी  परीक्षाओं में केवल सीधे प्रश्न ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े ऐतिहासिक और संवैधानिक तथ्यों (Historical & Constitutional Facts) पर आधारित प्रश्न भी पूछे जाते हैं।

इस भाग में हम आपके लिए भारतीय राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) लेकर आए हैं। आपकी तैयारी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर और उसकी विस्तृत व्याख्या (Explanation) भी दी गई है। तो आइये शुरू करते हैं |


 Q1.     भारत के राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात कितना है?

tricolor

        1.    2:3
        2.    3:2
        3.    3:4
        4.    2:1


सही उत्तर: 3:2
भारत के राष्ट्रीय ध्वज की चौड़ाई और लंबाई का अनुपात 2:3 (लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2) है। इसे आंध्र प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वैंकया द्वारा डिज़ाइन किया गया था। भारत की संविधान सभा ने इसे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में  22 जुलाई 1947 को अपनाया था।




Q2.     भारत का राष्ट्रीय गान 'जन-गण-मन' पहली बार कब और कहाँ गाया गया था?
jan-gana-mana

        1.    1911, कोलकाता
        2.    1930, लाहौर
        3.    1947, दिल्ली
        4.    1905, ढाका



सही उत्तर:  1911, कोलकाता

'जन-गण-मन' को पहली बार 27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था। इसकी रचना रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा मूल रूप से बंगाली में की गई थी। संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को इसे भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया। इसके पूर्ण गायन का निर्धारित समय 52 सेकंड है।



Q3.     भारत के राष्ट्रीय प्रतीक (State Emblem) के नीचे लिखा गया 'सत्यमेव जयते' शब्द किस उपनिषद से लिया गया है?

        1.    कठोपनिषद
        2.    मुंडकोपनिषद
        3.    छांदोग्योपनिषद
        4.    केनोपनिषद



सही उत्तर: मुंडकोपनिषद

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक वाराणसी के पास सारनाथ में स्थित अशोक के सिंह स्तंभ से लिया गया है। इसके मूल आधार में देवनागरी लिपि में 'सत्यमेव जयते' अंकित है, जिसका अर्थ है "सत्य की ही विजय होती है"। यह प्रसिद्ध वाक्य मुंडकोपनिषद (Mundaka Upanishad) से लिया गया है।





Q4.    भारत की राष्ट्रीय जलचर जीव (National Aquatic Animal) किसे घोषित किया गया है?

        1.    घड़ियाल
        2.    ब्लू व्हेल
        3.    गंगा डॉल्फ़िन
        4.    समुद्री कछुआ



सही उत्तर:  गंगा डॉल्फ़िन

भारत सरकार ने 5 अक्टूबर 2009 को गंगा डॉल्फ़िन को भारत का राष्ट्रीय जलचर जीव घोषित किया था। यह केवल शुद्ध और मीठे पानी में जीवित रह सकती है। यह दृष्टिहीन होती है और शिकार खोजने के लिए अल्ट्रासोनिक तरंगों (Echolocation) का उपयोग करती है।





Q5.    भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर किस संवत पर आधारित है?
shaka calender

1.    विक्रम संवत
2.    शक संवत
3.    हिजरी संवत
4.    ग्रेगोरियन कैलेंडर


 सही उत्तर: शक संवत

भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर शक संवत पर आधारित है, जिसकी शुरुआत 78 ईस्वी (78 AD) में राजा कनिष्क ने की थी। इसे सरकारी उद्देश्यों के लिए 22 मार्च 1957 को अपनाया गया था। इस कैलेंडर का पहला महीना 'चैत्र' और अंतिम महीना 'फाल्गुन' होता है।



Q6.    भारत का राष्ट्रीय फूल कमल किस बात का प्रतीक माना जाता है?

LOTUS
        1.    शांति 
        2.    पवित्रता 
        3.    त्याग
        4.    शक्ति 

सही उत्तर : पवित्रता 

भारत का राष्ट्रीय फूल कमल मुख्य रूप से पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही यह आध्यात्मिकता, ज्ञान और पुनर्जन्म का भी प्रतिनिधित्व करता है।
कमल का फूल कीचड़ और गंदे पानी में उगने के बाद भी पूरी तरह से निर्मल, सुंदर और अछूता रहता है। यह इस बात का संदेश देता है कि व्यक्ति को सांसारिक बुराइयों और विकारों के बीच रहकर भी खुद को पवित्र और निष्कलंक रखना चाहिए।

Q7.   भारत के राष्ट्रीय प्रतीक ‘अशोक स्तम्भ’ में कितने सिंह बने होते हैं?

        1.    4
        2.    3
        3.    2
        4.    1



सही उत्तर : 4 


भारत के राष्ट्रीय प्रतीक 'अशोक स्तंभ' में कुल 4 सिंह बने होते हैं। 
 ये चारों सिंह एक-दूसरे की तरफ पीठ सटाकर वृत्ताकार आधार पर खड़े हैं। ये चारों दिशाओं—पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में सतर्कता, शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
राष्ट्रीय प्रतीक की 2D (द्वि-आयामी) तस्वीरों या सिक्कों/कागज़ों पर छपाई में सामने से केवल 3 सिंह ही दिखाई देते हैं, जबकि चौथा सिंह पीछे की तरफ छिपा रहता है।


Q8.    भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर किस गुण के लिए प्रसिद्ध है?

        1.    तैरने की क्षमता 
        2.    तेज उड़ान
        3.    रंग-बिरंगे पंख
        4.    रात में देखने की क्षमता 


सही उत्तर : रंग-बिरंगे पंख

नर मोर के पंख अत्यंत लंबे, चमकदार और रंग-बिरंगे होते हैं। इन पंखों पर नीले, हरे और सुनहरे रंगों से बनी आँख जैसी सुंदर आकृतियाँ  होती हैं, जो इसे दुनिया के सबसे आकर्षक पक्षियों में से एक बनाती हैं।

मोर की प्राकृतिक सुंदरता, भारतीय संस्कृति में इसके महत्व और पूरे देश में इसकी उपस्थिति को देखते हुए 26 जनवरी 1963 को इसे भारत का आधिकारिक राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।



Q9.    भारत का राष्ट्रीय पशु किस वर्ग में आता है?

        1.    शाकाहारी (Herbivore)
        2.    मांसाहारी  (Carnivore)
        3.    सर्वाहारी (Omnivore)
        4.    उभयचर (Amphibian)


सही उत्तर :   मांसाहारी (Carnivore)

भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ मुख्य रूप से मांसाहारी वर्ग में आता है। बाघ एक शीर्ष शिकारी है। यह केवल अन्य जीवों के मांस पर निर्भर रहता है। इसके आहार में मुख्य रूप से हिरण, सांभर, जंगली सूअर, गौर और अन्य शाकाहारी वन्यजीव शामिल होते हैं।
बाघ को अप्रैल 1973 में भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था | 



Q10.     भारत का राष्ट्रीय फल कौन सा है?

  1. सेब
  2. अंगूर
  3. केला
  4. आम
सही उत्तर :  आम

भारत का राष्ट्रीय फल आम है। इसे 'फलों का राजा' भी कहा जाता है।
आम का भारत में 4,000 से भी अधिक वर्षों से उत्पादन और सेवन किया जा रहा है। भारतीय इतिहास, वेदों, कालिदास की रचनाओं और मुग़लकालीन कलाओं में आम का विशेष उल्लेख मिलता है। 
आम भारत की उष्णकटिबंधीय जलवायु , समृद्धि और प्रचुरता का प्रतिनिधित्व करता है। अपनी व्यापक लोकप्रियता और देशज पहचान के कारण इसे भारत का राष्ट्रीय फल घोषित किया गया है।


Q11.    भारत की राष्ट्रीय मुद्रा क्या है?

        1.    डॉलर
        2.    येन
        3.    रुपया 
        4.    दिनार

सही उत्तर : रुपया 

भारत की आधिकारिक राष्ट्रीय मुद्रा भारतीय रुपया (Indian Rupee - INR) है।
भारतीय रुपये का आधिकारिक प्रतीक '₹' है, जिसे डी. उदय कुमार ने डिज़ाइन किया था। इसे भारत सरकार द्वारा 15 जुलाई 2010 को आधिकारिक रूप से अपनाया गया था।
'रुपया' शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द 'रुप्यकम' जिसका अर्थ 'चाँदी का सिक्का' होता है से हुई है।



Q12.    भारत की राष्ट्रीय नदी कौन सी है?

GANGA

        1.    यमुना
        2.    गंगा 
        3.    कावेरी
        4.    ब्यास

सही उत्तर : गंगा

भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा है। यह भारत की सबसे लंबी नदी है  |  सांस्कृतिक रूप से सबसे पवित्र नदी मानी जाती है। भारत सरकार ने 4 नवंबर 2008 को गंगा नदी को आधिकारिक तौर पर भारत की 'राष्ट्रीय नदी' घोषित किया था | गंगा नदी का उद्गम उत्तराखंड में हिमालय के गंगोत्री ग्लेशियर में भागीरथी नदी के रूप में होता है। देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी के संगम के बाद यह 'गंगा' कहलाती है। यह भारत में लगभग 2,525 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है।   



Q13.    भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन सा है? 

        1.    भारत रत्न
        2.    पद्मभूषण 
        3.    पद्मश्री 
        4.    पद्म विभूषण


सही उत्तर :    भारत रत्न 

भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' है।

 यह सम्मान मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा, सर्वोच्च क्रम के प्रदर्शन या उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

भारत रत्न (सर्वोच्च नागरिक सम्मान)

पद्म विभूषण (दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान)

पद्म भूषण (तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान)

पद्म श्री (चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान)

इस पुरस्कार की शुरुआत 2 जनवरी 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। सबसे पहले यह सम्मान 1954 में तीन महान हस्तियों—डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, और डॉ. सी. वी. रमन को प्रदान किया गया था।




Q14.    भारत का राष्ट्रीय ध्वज कौन-सा है? 

        1.    अशोक ध्वज
        2.    राष्ट्रीय पताका 
        3.    भगवा ध्वज 
        4.    तिरंगा


सही उत्तर : तिरंगा 

भारत के राष्ट्रीय ध्वज को सर्वसम्मति और गर्व से 'तिरंगा' (Tricolor) कहा जाता है।
इसके तीन रंग जिनमें केसरिया (Saffron): सबसे ऊपर स्थित यह रंग देश की शक्ति, साहस और त्याग का प्रतीक है।
सफेद (White): मध्य में स्थित सफेद पट्टी शांति, सत्य और पवित्रता को दर्शाती है।
हरा (Green): सबसे नीचे स्थित हरा रंग देश की उर्वरता, समृद्धि और विश्वास का प्रतीक है।
तथा 
सफेद पट्टी के केंद्र में गहरे नीले रंग का 'अशोक चक्र' बना होता है, जिसमें 24 तीलियाँ होती हैं। यह चक्र गतिशीलता, धर्म और निरंतर प्रगति का संदेश देता है।
भारत की संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को इसे स्वतंत्र भारत के आधिकारिक राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अंगीकृत किया था।


Q15.    भारत का राष्ट्रीय गान कौन सा है?

        1.    वन्दे मातरम्
        2.    सारे जहाँ से अच्छा 
        3.    जन-गण-मन 
        4.    संदेशे आते हैं

सही उत्तर : जन-गण-मन

भारत का आधिकारिक राष्ट्रीय गान 'जन-गण-मन' है।
इसकी मूल रचना नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा मूल रूप से बंगाली भाषा ('भारतो भाग्य बिधाता') में की गई थी।
भारत की संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को इसके हिंदी संस्करण को आधिकारिक तौर पर भारत के राष्ट्रीय गान के रूप में अपनाया था।



Q16.    भारत का राष्ट्रीय वृक्ष कौन सा है?


        1.    नीम
        2.    बरगद
        3.    पीपल
        4.    गुलमोहर 

सही उत्तर : बरगद

भारत का आधिकारिक राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है। इसे 'वट वृक्ष' के नाम से भी जाना जाता है।

बरगद का पेड़ अपनी विशाल संरचना, सैकड़ों वर्षों तक जीवित रहने की क्षमता और अटूट जड़ों के कारण अमरता, दृढ़ता और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है।

वृक्ष की शाखाओं से जटाएँ (स्तंभ जड़ें) निकलकर जमीन की ओर बढ़ती हैं और मिट्टी में धंसकर नए तनों का रूप ले लेती हैं। इस वजह से एक ही बरगद का पेड़ एक विशाल जंगल जैसा रूप धारण कर लेता है।



Q17.    भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है?

        1.     शेर

        2.    हाथी 

        3.    भालू 

        4.    बाघ

सही उत्तर : बाघ 

भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है।

बाघ को अप्रैल 1973 में भारत का आधिकारिक राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था। इससे पहले (1969 से 1973 तक) भारत का राष्ट्रीय पशु शेर हुआ करता था।

बाघ अपनी अद्भुत चपलता, अपार शक्ति, सुंदरता और धीर-गंभीरता के लिए जाना जाता है। यह भारत की समृद्ध वन्यजीव संपदा, शक्ति और गर्व का प्रतिनिधित्व करता है।

 बाघों की घटती संख्या को रोकने और उनके प्राकृतिक आवास को बचाने के लिए भारत सरकार ने 1 अप्रैल 1973 को प्रसिद्ध 'प्रोजेक्ट टाइगर' की शुरुआत की थी।


Q 18.    भारत के दो मुख्य राष्ट्रीय पर्व कौन से हैं?

        1.    22 दिसम्बर और 30 जनवरी

        2.    1 मई और 5 सितम्बर

        3.    26 जनवरी और 15 अगस्त

        4.    14 नवम्बर और 2 अक्टूबर


सही उत्तर : 26 जनवरी और 15 अगस्त

भारत के मुख्य राष्ट्रीय पर्व  26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) और 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) हैं।

15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आज़ादी मिली थी। 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान लागू हुआ था और भारत एक पूर्ण लोकतांत्रिक व संप्रभु गणराज्य बना था।


Q19.    भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है? 

        1.    कोयल

        2.    गरुड़

        3.    कबूतर

        4.    मोर

सही उत्तर : मोर

भारत का आधिकारिक राष्ट्रीय पक्षी मोर है।

 भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1963 को मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया था।


Q20.    भारत का राष्ट्रीय फूल कौन सा है?

        1.    चमेली

        2.    गुलाब

        3.    कमल

        4.    सूरजमुखी


सही उत्तर : कमल

कमल का फूल भारतीय संस्कृति, दर्शन और धार्मिक मान्यताओं में एक विशेष स्थान रखता है। यह कीचड़ में खिलने के बावजूद पूरी तरह से निर्मल, सुंदर और अछूता रहता है, जो यह संदेश देता है कि मनुष्य को भी सांसारिक बुराइयों के बीच रहकर पवित्र और निष्कलंक जीवन जीना चाहिए।




भारतीय राष्ट्रीय प्रतीक न केवल हमारी राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा हैं, बल्कि सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। यदि आप इन प्रश्नों के साथ दी गई व्याख्याओं और तिथियों (Dates) को याद रखते हैं, तो परीक्षा हॉल में संबंधित प्रश्न गलत होने की संभावना समाप्त हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment