1. फ्लेमिंगो उत्सव निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है ?
उत्तर - आंध्रप्रदेश
फ्लेमिंगो (राजहंस) उत्सव आंध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िले के सुल्लुरुपेटा में मनाया जाने वाला एक वार्षिक उत्सव है | यह उत्सव हर वर्ष सर्दियों के मौसम में मनाया जाता है, जिस समय अनेकों प्रवासी पक्षी यहाँ आते हैं |
इस उत्सव को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है |
इस उत्सव में नौका दौड़ और प्रदर्शनियां और अनेकों गतिविधियां होती हैं |
इस उत्सव में साइबेरिया और गुजरात के कच्छ के रण से आने वाले रंगीन प्रवासी पक्षियों को देखा जा सकता है |
2. 'आहटगुड़ी त्यौहार' जो कि असम में मनाया जाता है किस लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर - भैंसों की लड़ाई
आहटगुड़ी त्यौहार असम में मनाया जाता है जो भैंसों की लड़ाई के लिए प्रसिद्ध है | इसमें जितने वाले भैंसे के मालिक को इनाम दिया जाता है |
3. हर वर्ष 'काला घोड़ा उत्सव' की मेजबानी कौन सा शहर करता है ?
उत्तर - मुंबई
काला घोडा उत्सव हर वर्ष मुंबई में मनाया जाता है | यह फरवरी के पहले शनिवार से शुरू हो कर फरवरी के दुसरे रविवार तक चलता है |
4. परम्परागत रूप से मनाये जाने वाला उत्सव 'कम्बाला' भैंसों की दौड़, किस राज्य में आयोजित किया जाता है ?
उत्तर - कर्नाटक
कंबाला त्यौहार कर्नाटक में मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक प्रसिद्ध त्यौहार है | इसमें परम्परागत रूप से भैंसों की दौड़ का आयोजन किया जाता है | इस त्यौहार का आयोजन सर्दियों में किया जाता है | यह त्यौहार भगवान शिव के अवतार कादरी मंजुनाथ को समर्पित है |
5. 'होली' त्यौहार निम्नलिखित में से किस दिन मनाया जाता है ?
उत्तर - पूर्णिमा के दिन
होली का त्यौहार फाल्गुन मास में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है | इसे होलिका दहन के नाम से भी जाना जाता है |
6. 'पुष्कर मेला' निम्नलिखित में से किस शहर में आयोजित किया जाता है ?
उत्तर - अजमेर
पुष्कर मेला राजस्थान के अजमेर शहर में पुष्कर नामक स्थान पर लगता है | इसे पुष्कर ऊंट मेले के नाम से भी जाना जाता है | यह पांच दिवसीय मेला अक्टूबर तथा नवम्बर महीने में लगता है |
7. 'लुसुंग त्यौहार' भारत के किस राज्य में मनाया जाता है ?
उत्तर - सिक्किम
लुसुंग/लोसुंग त्यौहार सिक्किम का एक प्रमुख त्योहार है | इस त्यौहार में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रखते हुए, काला टोपी नृत्य होता है | यह त्यौहार सिक्किम के भूटिया लोगों द्वारा नववर्ष के रूप में मनाया जाता है | यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष दिसम्बर में मनाया जाता है |
8. वार्षिक 'हॉर्नबिल उत्सव' किस राज्य में आयोजित किया जाता है ?
उत्तर - नागालैंड
होर्नबिल उत्सव नागालैंड में मनाए जाने वाला प्रमुख उत्सव है | यह उत्सव प्रत्येक वर्ष 1 से 10 दिसम्बर के बीच मनाया जाता है | इस उत्सव में नागा आदिवासी युद्ध नृत्य,पुष्प प्रदर्शनियां, हर्बल औषधियों के स्टॉल, नागा कुश्ती तथा स्थानीय खेल-कूद आदि प्रतियोगिता आयोजित करते हैं |
9. निम्नलिखित में से भारत में कौन सा त्यौहार 'मानसून त्यौहार' के रूप में मनाया जाता है ?
उत्तर - तीज
तीज के त्यौहार को भारत में मानसून त्यौहार के रूप में मनाया जाता है | मानसून के दौरान भारत में कई त्योहार मनाए जाते हैं इसमें मुख्यतः:-
जन्माष्टमी, ओणम, रक्षाबंधन तथा गणेश चतुर्थी हैं |
10. जल्लीकट्टू किस त्यौहार से सम्बंधित है ?
उत्तर - पोंगल
जल्लीकट्टू तमिलनाडु का एक प्रमुख खेल है यह पोंगल त्यौहार के तीसरे दिन मनाया जाता है | यह त्यौहार जनवरी महीने में मनाया जाता है |
11. 'बाली यात्रा' त्यौहार किस शहर से सम्बंधित है ?
उत्तर - कटक
बाली यात्रा, ओडिशा के कटक शहर में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है | यह त्यौहार कार्तिक मास में पूर्णिमा के दिन से एक सप्ताह तक मनाया जाता है |
12. असम का कौन सा त्यौहार कटाई का त्यौहार माना जाता है ?
उत्तर - बिहू
असम में तीन बिहू उत्सव मनाए जाते हैं:
बोहाग बिहू - अच्छी फसल की कामना के लिए मनाया जाता है |
काती बिहू - फसल काटने और बांधने का मौसम |
माघ बिहू - अनाज की कटाई के मौसम |
13. पहले सिख गुरु के जन्म को कौन सा सिख पर्व चिन्हित करता है ?
उत्तर - गुरुपर्व
पहले सिख गुरु के जन्मदिन को गुरुपर्व/गुरु नानक देव जयंती के रूप में मनाया जाता है | यह पर्व सिख धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पवित्र त्योहारों में से एक है |
14. कौन सा त्यौहार राक्षस महिषासुर पर माता की जीत के रूप में मनाया जाता है ?
उत्तर - दुर्गा पूजा
माँ दुर्गा ने महिषासुर से नौ दिनों तक युद्ध किया और दसवें दिन उसका वध किया। इसी उपलक्ष्य में दस दिनों का त्यौहार दुर्गा पूजा मनाया जाता है |
15. कौन सा त्यौहार नवरात्री तथा दुर्गा पूजा के समापन को दर्शाता है ?
उत्तर - दशहरा
नवरात्र तथा दुर्गा पूजा का समापन दशहरे को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के रूप में होता है
16. जल्लीकट्टु में बैल को अपने नियंत्रण में लिया जाता है यह त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है ?
उत्तर - तमिलनाडु
जल्लीकट्टू त्यौहार तमिलनाडु में मनाया जाता है | यह त्यौहार पोंगल के दिन जनवरी में मनाया जाता है जो चार दिनों तक चलता है | जल्लीकट्टू, पोंगल के तीसरे दिन मनाया जाता है |
17. माधवपुर मेला किस राज्य में लगता है ?
उत्तर - गुजरात
माधवपुर मेला गुजरात के पोरबंदर ज़िले में लगता है | यह मेला राम नवमी के दिन से शुरू होता है | माधवपुर के इस मेले को माधवपुर घेड के नाम से भी जाना जाता है | यह मेला भगवान श्रीकृष्ण तथा रुक्मणि के विवाह की याद में मनाया जाता है |
18. 'अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव' गुजरात में किस महीने में मनाया जाता है ?
उत्तर - जनवरी
अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन मनाया जाता है । यह उत्सव दो दिन (14-15 जनवरी) मनाया जाता है | यह उत्सव गुजरात के किसानों के लिए सुहावने मौसम की वापसी का प्रतीक है |
19. सबसे बड़ा पशु मेला सोनपुर किस राज्य में मनाया जाता है ?
उत्तर - बिहार
सबसे बड़ा पशु मेला बिहार के सोनपुर में लगाया जाता है | यह पशु मेला एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला है | 15 दिन तक चलने वाला यह मेला नवंबर-दिसंबर के महीनों में आयोजित किया जाता है |
20. वार्षिक 'सूरजकुंड शिल्पकारी मेला' किस राज्य में लगता है ?
उत्तर - हरियाणा
फरवरी में लगने वाला मेला 'सूरजकुण्ड शिल्पकारी मेला' हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित किया जाता है | यह मेला भारत के हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक ताने-बाने की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करता है |
21. बिहू किस राज्य का प्रसिद्ध त्यौहार है ?
उत्तर - असम
बिहू असम में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्यौहार है |
22. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में दशहरा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है ?
उत्तर - कुल्लू
कुल्लू दशहरा हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के महीने में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव है। जिसमें दुनिया भर से लोग इस मेले में आते हैं। यह कुल्लू घाटी के ढालपुर मैदान में मनाया जाता है ।
23. भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण के जन्म के रूप में कौन सा त्यौहार मनाया जाता है ?
उत्तर - जन्माष्टमी
श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु के दशावतारों में से आठवां अवतार माना जाता है | श्रीकृष्ण का जन्म कृष्ण पक्ष के आठवें दिन यानी अष्टमी को भाद्रपद में हुआ था | उन्ही के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है |
24. यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने के बाद ईसामसीह के पुनरुत्थान के रूप में कौन सा त्यौहार मनाया जाता है ?
उत्तर - इस्टर
ईसा मसीह के पुनरुत्थान की याद में इसाई धर्म के लोगों द्वारा ईस्टर त्योहार मनाया जाता है | ईसाई धर्म के अनुसार, यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद वह पुनर्जीवित हो गए थे |
25. ईसाईयों द्वारा ईसामसीह के जन्मदिन के रूप में कौन सा त्यौहार मनाया जाता है ?
उत्तर - क्रिसमस
ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है | क्रिसमस को 'ईसा मसीह का पर्व' भी कहा जाता है |

0 Comments