New Post

Search

Tuesday, October 15, 2024

Top 25 Geography MCQs in Hindi with Explanation | भूगोल प्रश्नोत्तरी

Geography

1. भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक राज्य कौन-सा है ?

  • (a) कर्नाटक
  • (b) ओड़िशा
  • (c) आंध्रप्रदेश
  • (d) राजस्थान
उत्तर - ओड़िशा

भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक राज्य ओड़िशा है | ओडिशा में बॉक्साइट के 50% से ज़्यादा भंडार हैं |

बॉक्साइट :- यह एल्यूमीनियम का एक अयस्क है, जो निक्षेप चट्टानों के टूटने से बनते हैं | ये चट्टानें मुख्यतः एल्यूमीनियम सिलिकेट से बनी होती हैं |

2. भारत के किस शहर में विश्व के 90% छोटे हीरों को प्रोसेस किया जाता है ?

  • (a) जयपुर
  • (b) कोलकाता
  • (c) सूरत
  • (d) दिल्ली
उत्तर - सूरत

सूरत को भारत की डायमंड सिटी के नाम से जाना जाता है | सूरत दुनिया के 90% कच्चे हीरों को पॉलिश करता है | सूरत मुख्यतः कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग-पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए इस शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है ।

3. निम्नलिखित में से किस जगह पर तेल की रिफाइनरी है ?

  • (a) जामनगर
  • (b) डिगबोई
  • (c) बॉम्बे हाई
  • (d) उपरोक्त सभी
उत्तर - उपरोक्त सभी

जामनगर रिफाइनरी: गुजरात में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की एक निजी क्षेत्र की कच्चे तेल की रिफ़ाइनरी है | यह दुनिया की सबसे बड़ी रिफ़ाइनरी है |
डिगबोई रिफ़ाइनरी: असम के तिनसुकिया ज़िले के मार्गेरिटा तालुका में स्थित है | यह एशिया की पहली तेल रिफाइनरी है |
बॉम्बे हाई रिफाइनरी: जिसे अब मुंबई हाई के नाम से जाना जाता है | यह कैम्बे खाड़ी क्षेत्र में स्थित है |

4. चमेरा बाँध भारत के किस राज्य में स्थित है ?

  • (a) राजस्थान
  • (b) उत्तराखंड
  • (c) उत्तर प्रदेश
  • (d) हिमाचल प्रदेश
उत्तर - हिमाचल प्रदेश

चमेरा बाँध हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले में स्थित है | चमेरा बांध से बनी चमेरा झील, समुद्र तल से 1,525 मीटर की ऊंचाई पर है | 540 मेगावाट की चमेरा जलविद्युत परियोजना चरण-I राष्ट्रीय जलविद्युत पावर निगम लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है |

5. निम्नलिखित में से कौन सी दो नदियाँ खम्बात की खाड़ी में मिलती है ?

  • (a) नर्मदा-ताप्ती
  • (b) झेलम-कावेरी
  • (c) गंगा-यमुना
  • (d) रावी-सतलुज
उत्तर - नर्मदा-ताप्ती

नर्मदा और ताप्ती दोनों नदियां खंभात की खाड़ी में गिरती हैं | खम्भात की खाड़ी को 'केम्बे की खाड़ी' भी कहा जाता है | इस खाड़ी में साबरमती, माही और बहुत सी नदियाँ मिलती हैं |

6. भारत का सबसे गहरा बंदरगाह कौन सा है ?

  • (a) पारादीप बंदरगाह
  • (b) कृष्णापत्तनं
  • (c) विशाखापत्तनम
  • (d) सूरत बन्दरगाह
उत्तर - विशाखापत्तनम

भारत का सबसे गहरा बंदरगाह विशाखापत्तनम बंदरगाह है | यह आंध्रप्रदेश में स्थित है ।
कृष्णापत्तनं: यह बंदरगाह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िले में स्थित है |
पारादीप बंदरगाह: यह बंदरगाह बंगाल की खाड़ी में महानदी नदी के डेल्टा पर स्थित है | यह पूर्वी भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है |
सूरत बन्दरगाह: भारत का पहला बंदरगाह है |

7. ओड़िशा की सुकिंदा घाटी में किसके बड़े भंडार हैं ?

  • (a) सोने का
  • (b) क्रोमाईट
  • (c) लोहे का
  • (d) बॉक्साइट
उत्तर - क्रोमाईट

ओडिशा में देश के कुल क्रोमाइट भंडार का लगभग 98% हिस्सा है, जिसमें से करीब 97% सुकिंदा घाटी में ही पाए जाते हैं |

8. भारत की सबसे महत्वपूर्ण युरेनियम खान किस राज्य में स्थित है ?

  • (a) पश्चिम बंगाल
  • (b) त्रिपुरा
  • (c) झारखण्ड
  • (d) नागालैंड
उत्तर - झारखण्ड

भारत की सबसे महत्वपूर्ण यूरेनियम खान झारखण्ड के सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा गाँव में स्थित है | लेकिन आंध्र प्रदेश राज्य भारत में यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक है |

9. निम्नलिखित में से कौन सा रेगिस्तान भारत में स्थित है ?

  • (a) कालाहारी
  • (b) गोबी
  • (c) थार
  • (d) सहारा
उत्तर - थार रेगिस्तान

थार रेगिस्तान: यह रेगिस्तान भारत और पाकिस्तान में फैला है | इसका 85% हिस्सा भारत में और 15% हिस्सा पाकिस्तान में है |
कालाहारी: यह रेगिस्तान बोत्सवाना, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका तक फैला हुआ है |
गोबी: यह मरुस्थल चीन और मंगोलिया में स्थित है | यह दुनिया के सबसे ठंडे रेगिस्तानों में से एक है |
सहारा: यह दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है |

10. छोटा नागपुर का पठार किस लिए प्रसिद्ध है ?

  • (a) वनस्पति
  • (b) बड़ी नदियाँ
  • (c) खनिज
  • (d) पर्यटन स्थल
उत्तर - खनिज

छोटा नागपुर कोयला, लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट, तांबा, चूना पत्थर और डोलोमाइट जैसे खनिजों के विशाल भंडार के लिए प्रसिद्ध है | यह झारखंड, ओड़ीशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में फैला हुआ है |

11. गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है ?

  • (a) कालिंदी
  • (b) पदमा
  • (c) जमुना
  • (d) मेघना
उत्तर - पदमा

गंगा नदी बांग्लादेश के कुश्तिया जिले में प्रवेश करती है | बांग्लादेश में गंगा नदी को पदमा नदी के नाम से जाना जाता है |

12. खासी और गारो भाषाएँ भारत के किस राज्य में मुख्य रूप से बोली जाती हैं?

  • (a) त्रिपुरा
  • (b) मेघालय
  • (c) असम
  • (d) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर - मेघालय

खासी और गारो भाषाएँ मेघालय राज्य में सर्वाधिक बोली जाती हैं।

13. भारत के किस राज्य में सबसे अधिक हवाई अड्डे हैं ?

  • (a) दिल्ली
  • (b) कर्णाटक
  • (c) गुजरात
  • (d) राजस्थान
उत्तर - गुजरात

भारत में सर्वाधिक हवाई अड्डे गुजरात में हैं। इसमें कुल 16 हवाई अड्डे हैं |

14. निम्न में से कौन-सी पर्वत श्रृंखला भारत में केवल एक राज्य में ही है ?

  • (a) अरावली
  • (b) अजंता
  • (c) सह्याद्री
  • (d) सतपुड़ा
उत्तर - अजंता

अजंता पर्वत श्रृंखला महाराष्ट्र के भीतर फैली हुई है।
अरावली: राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली को कवर करती है |
सतपुड़ा: गुजरात और मध्य प्रदेश में स्थित है |
सह्याद्रि: गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल तक फैली है |

15. निम्नलिखित में से किस राज्य में सड़क का सर्वाधिक घनत्व पाया जाता है?

  • (a) तमिलनाडु
  • (b) पश्चिम बंगाल
  • (c) केरल
  • (d) उड़ीसा
उत्तर - केरल

सबसे अधिक सड़क घनत्व केरल में है | केरल में प्रति 1,000 वर्ग किलोमीटर में 5,268 किलोमीटर सड़क नेटवर्क है |

16. जवाहर सुरंग का निर्माण निम्नलिखित में से किस दर्रे के नीचे किया गया है ?

  • (a) हामटा दर्रा
  • (b) रोहतांग दर्रा
  • (c) बनिहाल दर्रा
  • (d) खारदुंग ला
उत्तर - बनिहाल दर्रा

जवाहर सुरंग बनिहाल दर्रा के नीचे बनाई गई है | यह पीर-पंजाल रेंज में स्थित है और बनिहाल को काजीगुंड से जोड़ता है |

17. निम्नलिखित में से किस राज्य में 'बक्सा टाइगर रिजर्व' स्थित है?

  • (a) आंध्रप्रदेश
  • (b) पश्चिम बंगाल
  • (c) गुजरात
  • (d) महाराष्ट्र
उत्तर - पश्चिम बंगाल

बक्सा टाइगर रिजर्व पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है | इसका नाम प्रसिद्ध बुक्सा किले के नाम पर रखा गया है |

18. भारत का सबसे ठंडा स्थान कौन सा है?

  • (a) लेह
  • (b) श्रीनगर
  • (c) मनाली
  • (d) द्रास
उत्तर - द्रास

भारत का सबसे ठंडा स्थान द्रास है, जो कारगिल जिले में स्थित है | यह 10,800 फीट की ऊंचाई पर है |

19. कौन सा भारतीय बंदरगाह 'अरब सागर की रानी' के नाम से जाना जाता है ?

  • (a) कोच्ची पोर्ट
  • (b) विशाखापत्तनम
  • (c) मुंबई पोर्ट
  • (d) पारादीप पोर्ट
उत्तर - कोच्ची पोर्ट

वेम्बनाड कयाल के शीर्ष पर स्थित कोच्चि बंदरगाह एक प्राकृतिक बंदरगाह है, जिसे "अरब सागर की रानी" के नाम से जाना जाता है।

20. निम्नलिखित में से किस राज्य से होकर चम्बल नदी नहीं बहती है?

  • (a) उत्तर प्रदेश
  • (b) मध्यप्रदेश
  • (c) राजस्थान
  • (d) गुजरात
उत्तर - गुजरात

चम्बल नदी मध्य प्रदेश से निकलकर राजस्थान से बहते हुए उत्तर प्रदेश में यमुना नदी में मिल जाती है |

21. मिज़ोरम में फावंगपुई को निम्नलिखित में से किस नाम से भी जाना जाता है?

  • (a) काला पहाड़
  • (b) लाल पर्वत
  • (c) नीला पर्वत
  • (d) लुशाई हिल
उत्तर - नीला पर्वत

फावंगपुई को 'ब्लू माउंटेन' (नीला पर्वत) के नाम से जाना जाता है, जो मिजोरम की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।

22. "इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट" कौन से राज्य में स्थित है?

  • (a) हरियाणा
  • (b) पंजाब
  • (c) दिल्ली
  • (d) उत्तर प्रदेश
उत्तर - हरियाणा

इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित है।

23. भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य का क्षेत्रफल सबसे अधिक है?

  • (a) मध्यप्रदेश
  • (b) उत्तराखंड
  • (c) राजस्थान
  • (d) बिहार
उत्तर - राजस्थान

क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है (342,239 वर्ग किमी), जो देश के कुल क्षेत्रफल का 10.4% है।

24. निम्नलिखित नदियों में से कौन सी नदी भारत में नहीं निकलती है?

  • (a) सतलुज
  • (b) चिनाब
  • (c) रावी
  • (d) ब्यास
उत्तर - सतलुज

सतलुज: इसका उद्गम तिब्बत में राक्षस ताल से होता है।
रावी, चिनाब, ब्यास: इनका उद्गम भारत के हिमालयी क्षेत्रों से होता है।

25. तुलबुल परियोजना भारत की किस नदी पर स्थित है ?

  • (a) रावी
  • (b) चन्द्रभागा
  • (c) झेलम
  • (d) कावेरी
उत्तर - झेलम

तुलबुल परियोजना झेलम नदी पर वुलर झील के मुहाने पर बनी है।

26. कौन सा परमाणु ऊर्जा संयंत्र भारत का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा स्टेशन है ?

  • (a) कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र
  • (b) तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन
  • (c) काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन
  • (d) कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र
उत्तर - कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र

कुडनकुलम: तमिलनाडु में स्थित भारत का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा स्टेशन है।
तारापुर: महाराष्ट्र में स्थित पहला वाणिज्यिक परमाणु स्टेशन है।
काकरापार: गुजरात में स्थित है।
कैगा: कर्नाटक में स्थित है।

No comments:

Post a Comment