Ad Code

2024 की महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी: खेल, विज्ञान, पुरस्कार, सरकारी पहल और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं"

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

इस प्रश्नोत्तरी में आपको उन सभी महत्वपूर्ण घटनाओं और उपलब्धियों का विवरण मिलेगा, जो 2024 में दुनिया और भारत में हुईं। यह जानकारी छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा देने वालों और सामान्य ज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस तरह की जानकारी, जो 2024 के विभिन्न पहलुओं पर आधारित है, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगी और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित होगी।

1. ‘टाइगर वुड्स’ को निम्नलिखित में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?








उत्तर - बॉब जोन्स पुरस्कार

बॉब जोन्स पुरस्कार, अमेरिकी गोल्फ़ एसोसिएशन (USGA) द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है | यह पुरस्कार साल 1955 से हर साल दिया जा रहा है



2. दुनिया का पहला फ्लोटिंग थीम पार्क ‘THE RIG’ कौन से देश में बनाया जाएगा?








उत्तर - सऊदी अरब

द रिग, दुनिया का पहला फ़्लोटिंग थीम पार्क है, जिसे सऊदी अरब में बनाया जा रहा है |



3. किस राज्य सरकार द्वारा ‘इंदिराम्मा आवास योजना' शुरू की जाएगी?








उत्तर - तेलंगाना

इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूरों और गैर-अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति श्रेणियों को आवास के निर्माण किया जाएगा |



4. हंगरी के नए राष्ट्रपति कौन बने हैं?








उत्तर - तामस सुल्योक

हंगरी के नए राष्ट्रपति तामस सुल्योक बने हैं |



5. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया है?








उत्तर - 174वां स्थापना दिवस




6. भारत के पहले स्वदेशी ‘प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर’ का शुभारंभ किस स्थान पर हुआ है?








उत्तर - तमिलनाडु के कलपक्कम में

इस रिएक्टर की कोर लोडिंग की शुरुआत 4 मार्च, 2024 को हुई थी. यह रिएक्टर 500 मेगावाट क्षमता का है और इसे भाविनी ने डिज़ाइन किया और बनाया था |



7. महाराष्ट्र राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?








उत्तर - एस. चोकलिंगम

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस चोकलिंगम को महाराष्ट्र का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।



8. किस देश में पहली बार ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ मनाया गया है?








उत्तर - श्रीलंका

2024 का अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 28 फरवरी से 6 मार्च तक श्रीलंका में किया गया |



9. भारत के फार्मा मानकों को मान्यता देने वाला पहला स्पेनिश भाषी देश कौन बना है?








उत्तर - निकारागुआ

भारतीय फार्मा मानकों को मान्यता देने वाला पहला स्पेनिश-भाषी देश बना निकारागुआ निकारागुआ भारतीय फार्माकोपिया को मान्‍यता देने वाला विश्‍व का पहला स्‍पेनिश-भाषी देश बन गया है।



10. ‘समुद्री स्लग’ की नई प्रजाति किस भारतीय राज्य में मिली है?








उत्तर - ओडिशा

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट से खोजी गई रूबी लाल धब्बे वाली हेड-शील्ड समुद्री स्लग की एक नई समुद्री प्रजाति का नाम भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर रखा है |



11. DRDO ने किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?








उत्तर - अग्नि प्राइम मिसाइल

अग्नि प्राइम मिसाइल भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित की गई एक नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल है|
इसकी रेंज 1,000 से 2,000 किलोमीटर है |
इस मिसाइल को खास तौर पर दुश्मन के परमाणु हथियारों को तबाह करने के लिए बनाया गया है |



12. 2027 के ‘विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ का आयोजन कहां किया जाएगा?








उत्तर - चीन के बीजिंग में

2027 का विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप चीन के बीजिंग में आयोजित किया जाएगा | इसका आयोजन 11 से 19 सितंबर, 2027 के बीच नेशनल स्टेडियम में किया जायेगा |



13. भारत और श्रीलंका के बीच किस परियोजना से संबंधित समझौता हुआ है?








उत्तर - हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली परियोजना

हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली परियोजनाएं, दो या अधिक ऊर्जा स्रोतों से बिजली पैदा करने वाली परियोजनाएं होती हैं | हाइब्रिड ऊर्जा प्रणालियों में, सौर और पवन जैसी ऊर्जा को बैटरी स्टोरेज के साथ जोड़ा जाता है| इन प्रणालियों में, एक केंद्रीय नियंत्रण इकाई होती है, जो इन ऊर्जा स्रोतों के बीच लोड को संतुलित करती है |



14. 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2024' में भारत की रैंक क्या है?








उत्तर - 42वीं

अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक (IP Index) 2024 में भारत की रैंक 42वीं रही है | यह रैंक पिछले साल की तरह ही है | भारत का अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक का कुल स्कोर 38.64% रहा है |



15. ‘वैश्विक जैन शांति राजदूत’ के रूप में किसे सम्मानित किया गया है?








उत्तर - आचार्य लोकेश मुनि

आचार्य लोकेश मुनि को 'वैश्विक जैन शांति राजदूत' के रूप में सम्मानित किया गया।



16. किस देश की संसद ने LGBTQ विरोधी विधेयक पारित किया है?








उत्तर - घाना

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने उस विधेयक की निंदा की है, जिसमें समलैंगिक लोगों के अधिकारों को बढ़ावा देने वालों को कई वर्षों तक जेल की सजा का प्रावधान है।



17. लोकपाल के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?







उत्तर - ए एम खानविलकर

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर को लोकपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लगभग दो वर्ष तक उक्त पद रिक्त रहने के बाद यह नियुक्ति हुई है।



18. चुनाव आयोग ने किस अभियान की शुरुआत की है?







उत्तर - मेरा पहला वोट देश के लिए




19. ‘सुनील मित्तल’ को किस उपाधि से सम्मानित किया गया है?







उत्तर - नाइट की उपाधि (ब्रिटेन के राजा द्वारा)

भारतीय व्यवसायी सुनील भारती मित्तल को किंग चार्ल्स ने मानद नाइट कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित किया | यह उपाधि उन्हें भारत और यूके के बीच व्यापारिक संबंधों को मज़बूत करने के योगदान के लिए दी गई | सुनील मित्तल, इस उपाधि को पाने वाले पहले भारतीय हैं |



20. किस देश में दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर दर्ज की गई है?







उत्तर - दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया दुनिया का सबसे कम कुल प्रजनन दर वाला देश है, जो 0.78 है |



21. तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला कानून किस देश ने निरस्त किया है?







उत्तर - न्यूजीलैंड

दुनिया का पहला तंबाकू प्रतिबंध कानून लागू करने वाला देश न्यूजीलैंड था, लेकिन अब न्यूज़ीलैंड ने इस कानून को वापस ले लिया है |



22. भारत के पहले ‘मिशन गगनयान’ के लिए कितने एस्ट्रोनॉट का चयन हुआ है?







उत्तर - 4

ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप,ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला | इस ‘मिशन गगनयान’ के तहत ये अंतरिक्ष यात्री 400 किलोमीटर की कक्षा में परिक्रमा करेंगे और भारतीय समुद्री जल में लैंडिंग करके पृथ्वी पर वापस लौटेंगे



23. भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्पेसपोर्ट कहां बनाया जाएगा?







उत्तर - तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में

कुलसेकरपट्टिनम स्पेसपोर्ट श्रीहरिकोटा के बाद दूसरा स्पेसपोर्ट होगा, जहाँ से भारतीय अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में भेजे जाएँगे।



24. ‘अशोक वीरराघवन’ को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?







उत्तर - टेक्सास का सर्वोच्च अकादमिक पुरस्कार

भारतीय मूल के कंप्यूटर इंजीनियर अशोक वीरराघवन को टेक्सास के सर्वोच्च शैक्षणिक सम्मानों में से एक- एडिथ और पीटर ओ'डॉनेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।



25. स्तन कैंसर का शीघ्र पता लगाने में मदद करने वाला ‘सवेरा’ कार्यक्रम किस राज्य में शुरू किया गया है?







उत्तर - हरियाणा

स्तन कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए 'सवेरा' कार्यक्रम हरियाणा में शुरू किया गया है | यह कार्यक्रम महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर की शीघ्र जांच और पता लगाने के लिए शुरू किया गया है |



26. विश्व बैंक की वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) के स्वतंत्र मूल्यांकन कार्यालय की निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?







उत्तर - गीता बत्रा

भारतीय अर्थशास्त्री गीता बत्रा को विश्व बैंक की वैश्विक पर्यावरण सुविधा के स्वतंत्र मूल्यांकन कार्यालय का निदेशक नियुक्त किया गया है | इस पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली महिला हैं |



27. 2024-25 सत्र से कक्षा 1 में प्रवेश की आयु क्या निर्धारित की गई है?







उत्तर - 6 वर्ष से अधिक

शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से कक्षा 1 में प्रवेश के लिए, बच्चों की न्यूनतम आयु 6 साल होनी आवश्यक है | यह निर्णय, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और बच्चों को मुफ़्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अनुरूप है |



28. ‘सहकारी अनाज भंडारण योजना’ किसने लॉन्च की है?







उत्तर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इस योजना के तहत अगले 5 साल में 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा।



29. दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा गोला-बारूद और मिसाइल कॉम्प्लेक्स कहां लॉन्च किया गया है?







उत्तर - कानपुर

यूपी में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा गोला-बारूद और मिसाइल कॉम्प्लेक्स लॉन्च किया गया हैं। अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इस सबसे बड़े गोला-बारूद और मिसाइल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया |



30. किस देश ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस बंद किया ?







उत्तर - ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस के खिलाफ कानून बनाने की योजना की घोषणा की है। केवल माता-पिता की सहमति से 14 और 15 साल के बच्चे सोशल मिडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Post a Comment

0 Comments

Close Menu