Environmental Science: Multiple Choice Questions with Explanations | Most Important Questions for UPSC, State PSC, SSC, TET, CTET, Railway

General Knowledge Questions in Hindi

पर्यावरण विज्ञान | General Science in Hindi

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर एवं व्याख्या

हमारे द्वारा चर्चा किए गए सभी प्रश्न पारिस्थितिकी (Ecology) और पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science) के मूलभूत और महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित हैं | पारिस्थितिकी तंत्र प्रकृति की एक ऐसी गतिशील प्रणाली है, जिसमें जीव-जंतु, वनस्पति और उनका भौतिक परिवेश जैसे—जल, वायु, और सूर्य का प्रकाश एक-दूसरे के साथ अंतःक्रिया करते हुए प्रकृति में संतुलन बनाए रखते हैं | इन प्रश्नों के माध्यम से हमने पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना, जीवों के आवास, ऊर्जा के प्रवाह और पर्यावरण के प्रमुख घटकों को गहराई से बताया है |

Environment-science
प्रश्न 1. किस पारितंत्र में जाति की विभिन्नता सबसे कम होती है?
  • a. घास का मैदान
  • b. रेगिस्तान
  • c. महासागर
  • d. वर्षावन
उत्तर: d. रेगिस्तान
व्याख्या:रेगिस्तान में जाति की विविधता बहुत कम होती है क्योंकि यहां की कठोर जलवायु और पर्यावरणीय परिस्थितियां जीवों के लिए अनुकूल नहीं होतीं, जिससे यहां की जैविक विविधता अन्य पारितंत्रों की तुलना में कम होती है|
वर्षावन (Rainforest): यहाँ दुनिया में सबसे अधिक जैव विविधता पाई जाती है |
महासागर (Ocean): इसमें बहुत विशाल और विविध प्रकार के समुद्री जीव और वनस्पतियाँ पाई जाती हैं |
घास का मैदान (Grassland): यहाँ मध्यम स्तर की जैव विविधता होती है, जो रेगिस्तान से काफी अधिक है |
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सा पारितंत्र सबसे कम उत्पादक होता है?
  • a. रेगिस्तान
  • b. वर्षावन
  • c. गहरे सागर
  • d. घास का मैदान
उत्तर: b. गहरे सागर
व्याख्या:पारिस्थितिकी (Ecology) में प्राथमिक उत्पादकता का तात्पर्य प्रति इकाई क्षेत्र में पेड़-पौधों/उत्पादकों द्वारा प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) के माध्यम से बायोमास (जैविक पदार्थ) बनाने की दर से है | गहरे समुद्र में सूर्य का प्रकाश (Sunlight) नहीं पहुँच पाता और ऊपरी परतों में आवश्यक पोषक तत्वों की भारी कमी होती है | इस वजह से प्रति इकाई क्षेत्रफल के आधार पर महासागर/गहरे सागर की उत्पादकता सबसे कम होती है
प्रश्न 3. समुद्र के जल में लवणता का प्रतिशत होता है लगभग-
  • a. 3.5%
  • b. 1%
  • c. 2.5%
  • d. 5%
उत्तर: b. 3.5%
व्याख्या: महासागरीय जल की औसत लवणता 35 प्रति हजार होती है, जिसका अर्थ है कि 1,000 ग्राम (1 किग्रा) समुद्री जल में लगभग 35 ग्राम घुले हुए लवण होते हैं |
समुद्री जल में मौजूद कुल घुले हुए लवणों में सबसे अधिक मात्रा सोडियम क्लोराइड (Sodium Chloride - NaCl) की होती है, जो कुल लवणों का लगभग 77.8% हिस्सा बनाता है
प्रश्न 4. फसलों तथा उनके वातावरण के आपसी संबंधों के अध्ययन को कहते हैं -
  • a. जीव विज्ञान
  • b. वनस्पति विज्ञान
  • c. जैव विविधता
  • d. एग्रो-इकोलॉजी
उत्तर: c. एग्रो-इकोलॉजी
व्याख्या: जब इस अध्ययन को विशेष रूप से कृषि और फसलों के संदर्भ में देखा जाता है, तो इसे कृषि पारिस्थितिकी या एग्रो-इकोलॉजी (Agro-ecology) कहा जाता है| एग्रो इकोलॉजी का मतलब कृषि और पारितंत्र के आपसी संबंधों के अध्ययन से है, जिसमें फसलों, मिट्टी, जलवायु और अन्य पर्यावरणीय तत्वों के बीच रिश्तों का विश्लेषण किया जाता है |
प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन सा सहजीवन कहलाता है?
  • a. जब जीवन के लिए एक जीव दूसरे जीव पर निर्भर करता है
  • b. जब दो जीव एक साथ रहते हैं लेकिन एक दूसरे पर निर्भर नहीं होते
  • c. जब एक जीव दूसरे को नुकसान पहुँचाता है
  • d. जब दोनों जीव एक दूसरे से अलग रहते हैं
उत्तर: c. जब जीवन के लिए एक जीव दूसरे जीव पर निर्भर करता है
व्याख्या:सहजीवन दो अलग-अलग प्रजातियों के जीवों के बीच का एक घनिष्ठ जैविक संबंध है, जिसमें वे एक-साथ रहते हैं और अपने जीवन, पोषण, आवास या अन्य आवश्यकताओं के लिए एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं | जिस प्रकार पौधे बैक्टीरिया को भोजन व आवास देते हैं, और बैक्टीरिया पौधों के लिए वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं यह भी सहजीवन का एक उदाहरण है |
प्रश्न 6. पारिस्थितिकी के अनुसार रेगिस्तान जंतु क्या कहलाते हैं?
  • a. नग्न जीव
  • b. जिरीक
  • c. लिजार्ड्स
  • d. आद्र जीव
उत्तर: a. जिरीक (Xeric)
व्याख्या: पारिस्थितिकी के अनुसार, अत्यधिक शुष्क या मरुस्थलीय (रेगिस्तानी) वातावरण में पाए जाने वाले जीवों और उनके आवासों को 'ज़ेरिक' (Xeric) कहा जाता है | इस प्रकार के वातावरण में रहने वाले जंतु जल संरक्षण और उच्च तापमान को सहन करने के लिए विशेष शारीरिक व व्यवहारिक अनुकूलन रखते हैं |
प्रश्न 7. खाद्य स्तर कौन से जंतु बनाते हैं?
  • a. भोज्य श्रृंखला में संबंधित जीव
  • b. उत्पादक जीव
  • c. अपघटक जीव
  • d. उपभोक्ता जीव
उत्तर: d. भोज्य श्रृंखला में संबंधित जीव
व्याख्या: खाद्य स्तर उन जीवों को दर्शाता है जो भोज्य श्रृंखला के विभिन्न स्तरों में ऊर्जा का आदान-प्रदान करते हैं |
ये जीव प्राथमिक उत्पादक से लेकर शीर्ष उपभोक्ताओं तक हो सकते हैं, जैसे शाकाहारी और मांसाहार | खाद्य स्तर के अंतर्गत उत्पादक (Producers), प्राथमिक उपभोक्ता (Primary Consumers), द्वितीयक उपभोक्ता (Secondary Consumers) और उच्च मांसाहारी जीव आते हैं | ये सभी जीव एक खाद्य श्रृंखला के विभिन्न स्तरों (Trophic Levels) का निर्माण करते हैं, इसलिए खाद्य स्तर का संबंध भोज्य श्रृंखला में संबंधित जीवों से होता है |
प्रश्न 8. 'ग्रीन हाउस गैस' अपने आने वाले सूर्य प्रकाश के लिए पारदर्शी होती है | ये किस प्रकार की किरणें अवशोषित करती हैं?
  • a. पराबैंगनी किरणों को
  • b. दृश्य प्रकाश को
  • c. अवरक्त किरणों को
  • d. एक्स-रे किरणों को
उत्तर: a. अवरक्त किरणों को
व्याख्या: ग्रीनहाउस गैसें जैसे कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, जलवाष्प आदि सूर्य से आने वाले लघु तरंग दैर्ध्य के सौर प्रकाश के लिए पारदर्शी होती हैं, जिसके कारण सूर्य की किरणें बिना किसी रुकावट के सीधे पृथ्वी की सतह तक पहुँच जाती हैं |
जब पृथ्वी की सतह सूर्य के प्रकाश से गर्म हो जाती है, तो वह इस ऊष्मा को वापस अंतरिक्ष की ओर विकीर्ण करती है, जिन्हें अवरक्त किरणें (Infrared Rays) कहा जाता है | वायुमंडल में मौजूद ग्रीनहाउस गैसें इन्हीं अवरक्त किरणों को अवशोषित कर लेती हैं और ग्रीनहाउस प्रभाव के माध्यम से पृथ्वी के तापमान को बनाए रखती हैं
प्रश्न 9. एक जलीय पारितंत्र में निम्नलिखित में से अजीवित घटक कौन से होते हैं?
  • a. जल
  • b. मछलियां
  • c. प्लवक
  • d. शैवाल
उत्तर: b. जल
व्याख्या: किसी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्जीव भौतिक और रासायनिक तत्वों (जैसे- जल, तापमान, प्रकाश, मिट्टी, वायु और घुले हुए खनिज) को अजैव या अजीवित घटक कहा जाता है | एक जलीय पारितंत्र में जल सबसे मुख्य अजीवित घटक होता है |
मछलियां, प्लवक (Plankton) और शैवाल (Algae) सभी सजीव (Living organisms) हैं, इसलिए ये जलीय पारितंत्र के जैविक घटक (Biotic components) के अंतर्गत आते हैं |
प्रश्न 10. अलवणजलीय स्वपोषी (Autotrophs) क्या होते हैं?
  • a. फाइटोप्लैंक्टोन
  • b. जलजीव
  • c. उपभोक्ता जीव
  • d. मांसाहारी जीव
उत्तर: c. फाइटोप्लैंक्टोन
व्याख्या: वे जीव जो अपना भोजन स्वयं प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) के माध्यम से अकार्बनिक पदार्थों से तैयार करते हैं, स्वपोषी या प्राथमिक उत्पादक (Primary Producers) कहलाते हैं | अलवणजलीय (Freshwater) और समुद्री दोनों प्रकार के जलीय पारितंत्रों में फाइटोप्लैंक्टोन सूक्ष्म, तैरने वाले पौधे (जैसे सूक्ष्म शैवाल और सायनोबैक्टीरिया) होते हैं, जो जलीय खाद्य श्रृंखला के मुख्य स्वपोषी आधार का निर्माण करते हैं |
प्रश्न 11. 'स्वपारिस्थितिकी' तथा 'समुदाय पारिस्थितिकी' शब्द किसने बनाए?
  • a. हेंस और राइट ने
  • b. अल्विन और मेट्ज़ ने
  • c. डार्विन और व्हिटकर ने
  • d. श्रोटर और किर्चनर ने
उत्तर: b. श्रोटर और किर्चनर ने
व्याख्या: वर्ष 1896 में वनस्पतिशास्त्रियों कार्ल श्रोटर (Carl Schröter) और ऑस्कर किर्चनर (Oskar Kirchner) ने पारिस्थितिकी (Ecology) की दो प्रमुख शाखाओं—स्वपारिस्थितिकी (Autecology) और समुदाय पारिस्थितिकी (Synecology)—के शब्दों को प्रतिपादित किया था|
प्रश्न 12. खाद्य श्रृंखला की अपेक्षा खाद्यजाल की परिकल्पना अधिक वास्तविक है क्योंकि
  • a. सभी जीव वनस्पति पर निर्भर होते हैं
  • b. सभी उपभोक्ता एक ही श्रेणी में होते हैं
  • c. प्रकृति में सरल खाद्य श्रृंखला का होना वास्तविक नहीं है
  • d. खाद्य श्रृंखला को समझना कठिन होता है
उत्तर: a. प्रकृति में सरल खाद्य श्रृंखला का होना वास्तविक नहीं है
व्याख्या: वास्तविक प्रकृति में कोई भी जीव पूरी तरह से केवल एक ही जीव पर निर्भर नहीं रहता है| अधिकांश जंतुओं के पास अपने भोजन के कई विकल्प होते हैं जैसे- एक शाकाहारी जीव को कई अलग-अलग मांसाहारी जीव खा सकते हैं | जब कई खाद्य श्रृंखलाएँ आपस में मिलती हैं, तो एक जटिल जाल बनता है जिसे खाद्य जाल कहते हैं |
प्रश्न 13. कुछ जंतुओं का शारीरिक तापमान ऊँचा होता है इसका कारण क्या है?
  • a. उनका शरीर गर्मी को आसानी से सहन करता है
  • b. वे इस तापमान पर बेहतर काम कर सकते हैं
  • c. वे अधिक सक्रिय रहते हैं
  • d. उनका शरीर अधिक ऊष्मा उत्पन्न करता है
उत्तर: b. उनका शरीर अधिक ऊष्मा उत्पन्न करता है
व्याख्या: पक्षियों और स्तनधारियों जैसे कुछ जंतुओं का शारीरिक तापमान ऊँचा होने का प्रमुख कारण यह है कि उनके शरीर के भीतर High Metabolic प्रक्रियाएँ होती हैं, जिसके परिणामस्वरूप उनका शरीर निरंतर अधिक मात्रा में आंतरिक ऊष्मा (Internal Heat) उत्पन्न करता है| ये जीव बाहरी पर्यावरण पर निर्भर रहने के बजाय अपनी आंतरिक जैविक क्रियाओं और उच्च मेटाबोलिक दर के जरिए शरीर का तापमान ऊँचा और स्थिर बनाए रखते हैं |
प्रश्न 14. किसी जीव जाति के आवास तथा क्रियाओं को एक साथ कहा जा सकता है-
  • a. पारितंत्र
  • b. जैवमंडल
  • c. पर्यावरण
  • d. समुदाय
उत्तर: d. पारितंत्र (Ecosystem)
व्याख्या: पारितंत्र जीवों और उनके पर्यावरण के बीच के संबंधों का अध्ययन है, जिसमें अजीवित और जीवित घटक एक दूसरे पर निर्भर होते हैं | अर्थात् किसी क्षेत्र विशेष के सभी जीवधारी (जंतु और पौधे) तथा उनके भौतिक पर्यावरण (जल, वायु, मिट्टी आदि) के आपसी संबंधों से मिलकर एक तंत्र का निर्माण करते हैं, जिसे पारितंत्र कहते हैं। इसमें जीवों का आवास (Habitat) और उनकी जैविक क्रियाएँ (Functional roles/activities) दोनों सम्मिलित होते हैं |
प्रश्न 15. 'इकोलॉजी' शब्द किसने प्रतिपादित किया था?
  • a. डार्विन ने
  • b. ट्रावल्टा ने
  • c. रीटर ने
  • d. वॉन लाइबिग
उत्तर: b. गंगा
व्याख्या: "इकोलॉजी" शब्द का प्रतिपादन हेंस रीटर (Ernst Haeckel) ने 1866 में किया था, जो जीवों और उनके पर्यावरण के बीच संबंधों का अध्ययन करता है | 'इकोलॉजी' शब्द ग्रीक भाषा के दो शब्दों—'Oikos' (आवास/घर) और 'Logos' (अध्ययन) से मिलकर बना है, जिसका अर्थ जीवों के उनके प्राकृतिक पर्यावरण के साथ संबंधों का अध्ययन करना है |
प्रश्न 16. 'समुदाय पारिस्थितिकी' किसका अध्ययन है?
  • a. पृथ्वी के संपूर्ण पारितंत्र क
  • b. समुदाय का वातावरण के सम्बन्ध में
  • c. विभिन्न प्रजातियों के क्रियाकलापों का
  • d. एकल जीव के व्यवहार का
उत्तर: c. समुदाय का वातावरण के सम्बन्ध में
व्याख्या: समुदाय पारिस्थितिकी उस अध्ययन को कहा जाता है जिसमें विभिन्न प्रजातियों के बीच पर्यावरणीय रिश्तों और इनके पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान की जाँच की जाती है अर्थात इसके अंतर्गत किसी विशिष्ट क्षेत्र में रहने वाले विभिन्न प्रजातियों के जीवों के समूहों या समुदायों और उनके पर्यावरण के बीच पारस्परिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है |
प्रश्न 17. मृदा अपरदन कैसे रोका जा सकता है ?
  • a. एक मृदा आवरण बनाने के लिए पौधे उगाकर
  • b. जल निकासी को बढ़ाकर
  • c. मृदा को जुतने से
  • d. मृदा को जलमग्न करके
उत्तर: d. एक मृदा आवरण बनाने के लिए पौधे उगाकर
व्याख्या: पौधे और पेड़ मृदा अपरदन (Soil Erosion) को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | पौधों के माध्यम से मृदा अपरदन को रोका जा सकता है, क्योंकि पौधे मृदा को मजबूती से पकड़ते हैं और इसके कटाव को रोकते हैं |
प्रश्न 18. तालाब होता है एक -
  • a. एक जैविक समूह
  • b. कृत्रिम जलाशय
  • c. एक प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र
  • d. एक जलवायु तंत्र
उत्तर: b. एक प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र
व्याख्या: तालाब एक बेहतरीन उदाहरण है प्राकृतिक जलीय पारिस्थितिकी तंत्र (Natural Aquatic Ecosystem) का, जहाँ जीव (जैसे मछलियाँ, पौधे, सूक्ष्म जीव) और उनके अजैव घटक (जल, मिट्टी, प्रकाश) आपस में अंतःक्रिया करते हैं | हालांकि कुछ तालाब मानव-निर्मित (कृत्रिम) भी हो सकते हैं, लेकिन सामान्य पारिस्थितिकीय अध्ययन में तालाब को एक प्राकृतिक पारितंत्र के रूप में माना जाता है |
प्रश्न 19. जब खाद्य कड़ियाँ आपस में जुड़ी रहती हैं तब इसे कहा जाता है-
  • a. ऊर्जा प्रणाली
  • b. खाद्य जाल
  • c. खाद्य श्रृंखला
  • d. पारिस्थितिकीय नेटवर्क
उत्तर: a. खाद्य जाल
व्याख्या: एक खाद्य जाल तब बनता है जब विभिन्न खाद्य श्रृंखलाएं आपस में जुड़ी होती हैं, जिससे ऊर्जा और पोषक तत्वों का आदान-प्रदान अधिक जटिल होता है | प्रकृति में सभी जीव-जंतु केवल एक ही प्रकार के भोजन पर निर्भर नहीं रहते, इसलिए विभिन्न खाद्य श्रृंखलाएँ आपस में मिलकर खाद्य जाल का निर्माण करती हैं |
प्रश्न 20. फोटिक भाग वह होता है जहाँ सूर्य का प्रकाश -
  • a. होता है
  • b. अवशोषित होता है
  • c. परावर्तित होता है
  • d. दूर चला जाता है
उत्तर: c. होता है
व्याख्या: फोटिक भाग वह क्षेत्र है जहाँ सूर्य का प्रकाश पहुँचता है, और इसमें प्रकाश संश्लेषण संभव होता है | किसी महासागर या झील का वह ऊपरी भाग या परत जहाँ तक सूर्य का पर्याप्त प्रकाश पहुँच पाता है, फोटिक भाग कहलाता है | इस क्षेत्र में प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) संभव होता है, जिससे जलीय पौधे और पादपप्लवक (Phytoplankton) जीवित रहते हैं | जल के जिस गहरे हिस्से में सूर्य का प्रकाश नहीं पहुँच पाता है, उसे अफ़ोटिक जोन (Aphotic Zone) कहा जाता है |
प्रश्न 21. रेगिस्तान में सभी स्थलीय वातावरणों से अधिक कठिनाई भरा जीवन होता है | रेगिस्तानी जंतुओं में निम्न में से कौन से अनुकूलन सहायक है ?
  • a. आहार संबंधी
  • b. पानी सम्बन्धी
  • c. जैविक
  • d. भौतिक
उत्तर: d. जैविक
व्याख्या: रेगिस्तानी जंतुओं (जैसे कंगारू चूहा, ऊँट आदि) के लिए अत्यधिक गर्मी और पानी की कमी से जूझने हेतु आंतरिक जैविक और कार्यिकीय प्रक्रियाएँ सबसे महत्वपूर्ण होती हैं |
प्रश्न 22. खुर वाले स्तनी (Ungulates) तथा रूमेन जीवाणुओं (Rumenbacteria) के बीच का सम्बन्ध उदाहरण है -
  • a. पारिस्थितिकीय संतुलन
  • b. पारस्परिक सहयोग
  • c. अनिवार्य सहजीविता का
  • d. प्रतियोगिता
उत्तर: a. अनिवार्य सहजीविता (Obligatory Symbiosis) का
व्याख्या: खुर वाले स्तनी और रूमेन बैक्टीरिया के बीच अनिवार्य सहजीविता का संबंध है, जहां बैक्टीरिया पाचन में मदद करते हैं और दोनों को लाभ होता है | यह दो अलग-अलग प्रजातियों के जीवों के बीच का ऐसा संबंध है जिसमें दोनों जीवों को एक-दूसरे से गहरा लाभ होता है और उनमें से कोई भी एक-दूसरे के बिना जीवित नहीं रह सकता | गाय, भेड़, और अन्य खुर वाले शाकाहारी जंतुओं (Ungulates) के पेट के एक विशेष भाग यानी रूमेन (Rumen) में सूक्ष्मजीव (जैसे बैक्टीरिया) पाए जाते हैं |
प्रश्न 23. वह प्राणी जो रात में बाहर निकलते हैं तथा दिन में छिपे रहते हैं क्या कहलाते हैं?
  • a. स्थलीय
  • b. दिनचर
  • c. जलचर
  • d. रात्रिचर
उत्तर: c. रात्रिचर
व्याख्या: रात्रिचर (Nocturnal) वे जीव होते हैं जो रात में सक्रिय रहते हैं और दिन में सोते हैं या छिपे रहते हैं | वे जीव या जंतु जो दिन के समय छिपे रहते हैं या सोते हैं और रात के समय सक्रिय होते हैं तथा भोजन की तलाश में बाहर निकलते हैं उदाहरण: उल्लू, चमगादड़, लोमड़ी आदि |
प्रश्न 24. इकोटोन से अभिप्राय है -
  • a. जलमंडल से स्थलमंडल का मिलन
  • b. एक क्षेत्र का विकास
  • c. प्रजनन क्षेत्र
  • d. दो या दो से अधिक समाजों में संक्रमण
उत्तर: d. दो या दो से अधिक समाजों में संक्रमण
व्याख्या: यह दो या दो से अधिक भिन्न पारिस्थितिकी तंत्रों (Ecosystems) या जैविक समुदायों के बीच का संक्रमण क्षेत्र (Transition zone) होता है | इस क्षेत्र में अक्सर जैव विविधता (Biodiversity) आस-पास के क्षेत्रों की तुलना में अधिक होती है इसे 'एज इफ़ेक्ट' या कोर प्रभाव भी कहा जाता है |
प्रश्न 25. सभी जीवों में प्रजनन की अपार क्षमता होती है किन्तु इनकी आबादी में अनियंत्रित वृद्धि को रोकता है -
  • a. प्रजनन दर
  • b. प्राकृतिक संसाधन
  • c. वातावरणीय प्रतिरोधकता
  • d. पर्यावरणीय कारक
उत्तर: b. वातावरणीय प्रतिरोधकता
व्याख्या:वातावरणीय प्रतिरोधकता (Environmental resistance) वह कारक होते हैं, जैसे सीमित संसाधन, प्रतिस्पर्धा, रोग, और शिकार, जो किसी जीव की आबादी की अनियंत्रित वृद्धि को रोकते हैं | इन सभी अवरोधक कारकों के सामूहिक प्रभाव को वातावरणीय प्रतिरोधकता कहा जाता है, जिसके कारण किसी भी जीव की आबादी एक निश्चित सीमा से अधिक नहीं बढ़ पाती है |
प्रश्न 26. जीवमंडल का सबसे बड़ा हिस्सा क्या है ?
  • a. स्थलमंडल
  • b. जलमंडल
  • c. वायुमंडल
  • d. गहरी सागर संरचना
उत्तर: a. जलमंडल
व्याख्या: जीवमंडल का सबसे बड़ा हिस्सा जलमंडल है, जिसमें महासागर, झीलें, नदियाँ और जलाशय शामिल हैं। पृथ्वी की लगभग 71% सतह पानी से ढकी हुई है | जलीय पारितंत्र (Aquatic Ecosystems) जीवमंडल का सबसे बड़ा हिस्सा बनाते हैं, क्योंकि पृथ्वी पर अधिकांश जीवन और जैव विविधता इसी क्षेत्र में पाई जाती है |
प्रश्न 27. पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह किस रूप में होता है?
  • a. गर्मी ऊर्जा
  • b. विद्युत ऊर्जा
  • c. रासायनिक ऊर्जा
  • d. प्रकाश ऊर्जा
उत्तर: d. रासायनिक ऊर्जा
व्याख्या: पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह मुख्य रूप से रासायनिक ऊर्जा के रूप में होता है, जो प्रकाश संश्लेषण (photosynthesis) द्वारा पौधों में संग्रहीत होती है और फिर अन्य जीवों द्वारा उपभोग की जाती है | यही रासायनिक ऊर्जा खाद्य श्रृंखला के माध्यम से प्राथमिक उपभोक्ताओं, द्वितीयक उपभोक्ताओं और अन्य जीवों में प्रवाहित होती है |
प्रश्न 28. किसी क्षेत्र में ऊँचाई पर बढ़ने से तापमान कैसे बदलता है?
  • a. कोई बदलाव नहीं होता
  • b. तापमान स्थिर रहता है
  • c. तापमान घटता है
  • d. तापमान बढ़ता है
उत्तर: c. तापमान घटता है
व्याख्या: जैसे-जैसे हम पृथ्वी की सतह से ऊँचाई पर जाते हैं, वायुमंडल का दबाव कम होता है और तापमान घटता है | सामान्यतः हर 100 मीटर की ऊँचाई पर तापमान लगभग 0.6 डिग्री सेल्सियस घटता है मतलब यदि हम एक किलोमीटर ऊँची जगह पर जायेंगे तो तापमान लगभग 6.5° C कम हो जाएगा | |
प्रश्न 29. भूमि का प्राकृतिक परिरक्षण (Conservation) किसके द्वारा किया जा सकता है?
  • a. कृषि कार्यों द्वारा
  • b. वनस्पति संरक्षण द्वारा
  • c. समुद्र संरक्षण द्वारा
  • d. रासायनिक उर्वरकों द्वारा
उत्तर: a. वनस्पति संरक्षण द्वारा
व्याख्या: भूमि या मिट्टी का प्राकृतिक परिरक्षण और संरक्षण वनों, पौधों और वनस्पतियों द्वारा सबसे प्रभावी ढंग से किया जाता है | पेड़ों और पौधों की जड़ें मिट्टी के कणों को आपस में कसकर बांध कर रखती हैं, जिससे तेज हवा या बारिश के पानी से होने वाले मृदा अपरदन और भूमि के क्षरण को प्राकृतिक रूप से रोका जा सकता है | भूमि का प्राकृतिक परिरक्षण वनस्पति द्वारा होता है, क्योंकि पौधे मृदा के कटाव को रोकते हैं और भूमि को उपजाऊ बनाए रखते हैं
प्रश्न 30. कौन सा घटक पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत होता है?
  • a. सूरज का प्रकाश
  • b. रासायनिक तत्व
  • c. जल
  • d. कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तर: b. सूरज का प्रकाश
व्याख्या: पृथ्वी पर स्थित लगभग सभी पारिस्थितिकी तंत्रों में ऊर्जा का प्राथमिक और मुख्य स्रोत सूर्य का प्रकाश होता है | हरे पौधे सौर ऊर्जा को प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के माध्यम से रासायनिक ऊर्जा में बदलते हैं, जिसका उपयोग पारिस्थितिकी तंत्र के सभी जीव पोषण के लिए करते हैं | सूरज का प्रकाश पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत होता है, जो प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से पौधों में रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है |
प्रश्न 31. उपभोक्ता (Consumers) किस प्रकार के जीव होते हैं?
  • a. जो भोजन स्वयं तैयार करते हैं
  • b. जो रासायनिक ऊर्जा का प्रयोग करते हैं
  • c. जो निष्क्रिय होते हैं
  • d. जो दूसरे जीवों का भोजन करते हैं
उत्तर: c. जो दूसरे जीवों का भोजन करते हैं
व्याख्या: ऐसे जीव जो अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते और पोषण के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पेड़-पौधे या अन्य जंतुओं पर निर्भर रहते हैं, वे उपभोक्ता या परपोषी (Heterotrophs) कहलाते हैं | जो जीव अपना भोजन स्वयं तैयार करते हैं (जैसे हरे पौधे), उन्हें उत्पादक कहा जाता है |
प्रश्न 32. इकोलॉजी में ऊर्जा के प्रवाह के दिशा का निर्धारण कौन करता है?
  • a. खाद्य श्रृंखला
  • b. खाद्य जाल
  • c. शारीरिक तापमान
  • d. जल चक्र
उत्तर: a. खाद्य श्रृंखला
व्याख्या: इकोलॉजी (पारिस्थितिकी) में ऊर्जा के प्रवाह की दिशा का निर्धारण मुख्य रूप से ऊष्मागतिकी के नियमों और पोषण स्तरों या खाद्य श्रृंखला द्वारा किया जाता है | इकोलॉजी में ऊर्जा का प्रवाह खाद्य श्रृंखला के द्वारा निर्धारित होता है, जिसमें उत्पादक से लेकर उपभोक्ताओं तक ऊर्जा का संचरण होता है |
प्रश्न 33. पादपों के लिए मुख्य अवयव कौन सा होता है, जो जीवनदायिनी क्रिया के लिए आवश्यक होता है?
  • a. जल
  • b. कार्बन डाइऑक्साइड
  • c. ऑक्सीजन
  • d. a और b दोनों
उत्तर: d. a और b दोनों
व्याख्या: पादप (पौधे) अपना भोजन बनाने और जीवित रहने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड और जल का उपयोग करते हैं | प्रकाश संश्लेषण पौधों की सबसे प्रमुख जीवनदायिनी क्रिया है, जिसमें वे कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करके ऑक्सीजन छोड़ते हैं | पौधे जड़ों के माध्यम से जल ग्रहण करते हैं और हवा से कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त करते हैं, जिनकी सहायता से वे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में अपने भोजन का निर्माण करते हैं | इन दोनों के बिना पौधे जीवित नहीं रह सकते |
प्रश्न 34. वह क्षेत्र जिसमें जंतु भोजन की तलाश में घूमते हैं क्या कहलाता है?
  • a. पारिस्थितिकी क्षेत्र
  • b. प्रजनन क्षेत्र
  • c. जीवन क्षेत्र
  • d. गृह क्षेत्र
उत्तर: b. गृह क्षेत्र
व्याख्या: वह भौगोलिक क्षेत्र जिसमें कोई जंतु या जीव अपनी सामान्य गतिविधियों के दौरान जैसे भोजन की तलाश में, साथी की खोज में या आश्रय के लिए घूमता और विचरण करता है, उसका गृह क्षेत्र कहलाता है |
प्रश्न 35. किसी पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का पिरामिड हमेशा कैसा होता है?
  • a. सीधा
  • b. गोल
  • c. तिरछा
  • d. बिंदु
उत्तर: d. सीधा
व्याख्या: किसी भी पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का पिरामिड हमेशा सीधा होता है | जब ऊर्जा एक पोषण स्तर (Trophic Level) से दूसरे पोषण स्तर पर स्थानांतरित होती है, तो उसका लगभग 90% हिस्सा ऊष्मा के रूप में नष्ट हो जाता है और केवल 10% ऊर्जा ही अगले स्तर तक पहुँच पाती है | यही कारण है कि उत्पादकों से लेकर शीर्ष उपभोक्ताओं ओर जाने पर ऊर्जा की मात्रा लगातार घटती जाती है, जिससे यह पिरामिड हमेशा सीधा बनता है

पर्यावरण और पारिस्थितिकी (Ecology & Environment) केवल आपकी परीक्षाओं के लिए ही नहीं, बल्कि हमारी पृथ्वी के भविष्य को समझने के लिए भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है |
ऊपर दिए गए सभी प्रश्न और उनकी व्याख्याएँ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, State PSC, SSC, TET, CTET, Railway आदि के नवीनतम पैटर्न और पाठ्यक्रम (Syllabus) को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं |
पारिस्थितिकी तंत्र, ऊर्जा प्रवाह और खाद्य श्रृंखला जैसे विषयों से बार-बार प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इनका बार-बार रिवीजन करें
क्या आपको ये प्रश्न उपयोगी लगे? यदि आपके पास पर्यावरण विषय से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है, तो नीचे कमेंट बॉक्स (Comment Box) में जरूर बताएं। अपने दोस्तों और सहपाथियों के साथ इस पोस्ट को शेयर करना न भूलें ||

Post a Comment

Previous Post Next Post