Ad Code

भारत की नदियाँ | Rivers of India

यहाँ सभी प्रश्नों को बहुविकल्पीय (MCQ) रूप में दिया गया है और प्रत्येक सही उत्तर के साथ संक्षिप्त विवरण भी दिया गया है |

1. सिन्धु नदी की लम्बाई भारत में कितनी है ?








उत्तर - 1114 कि०मी०

सिन्धु नदी की लम्बाई भारत में 1114 कि०मी० है | सिन्धु नदी की कुल लम्बाई 2880 कि०मी० है |



2. झेलम नदी का उद्गम स्थल कहाँ है ?








उत्तर - शेषनाग झील

झेलम नदी का उद्गम स्थल जम्मू कश्मीर में वेरीनाग के समीप स्थित शेषनाग झील है |



3. "मंगला डैम" किस नदी पर बना हुआ है?








उत्तर - झेलम

मंगला डैम झेलम नदी पर बना हुआ है



4. बारालाचा दर्रे से किस नदी का उद्गम होता है ?








उत्तर - चंद्रा भागा

बारालाचा दर्रे से चंद्रा और भागा नदी का उद्गम होता है | ये दोनों नदियाँ आपस में मिल कर चिनाब नदी बनाती हैं |



5. रावी नदी का वैदिक नाम क्या है ?








उत्तर - परुशणी

रावी नदी का वैदिक नाम परुशणी है |



6. इनमें से कौन सी मुख्य धारा गंगा से अंत में मिलती है?








उत्तर - भागीरथी

भागीरथी और अलकनंदा मिलकर देवप्रयाग में गंगा बनाते हैं, लेकिन भागीरथी को गंगा की मुख्य धारा माना जाता है।



7. श्रीनगर किस नदी के किनारे स्थित है ?








उत्तर - झेलम

झेलम नदी के किनारे श्रीनगर बसा हुआ है |



8. पंचनद की वह एकमात्र नदी कौन सी है जिसका प्रवाह केवल भारत में ही है ?








उत्तर - ब्यास

पंचनद की ब्यास नदी एकमात्र ऐसी नदी है जिसका प्रवाह केवल भारत में ही होता है। यह नदी रोहतांग दर्रे के निकट व्यासकुंड से निकलती है, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से होकर बहती है |



9. सतलज नदी भारत में किस स्थान से प्रवेश करती है ?








उत्तर - शिपकिला दर्रा

सतलुज नदी तिब्बत से निकलकर शिपकी ला दर्रे से होकर हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती है। यह दर्रा भारत और तिब्बत की सीमा पर स्थित है, और यह किन्नौर जिले में है।



10. तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से जाना जाता है ?








उत्तर - A और B दोनों

तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी को यारलुंग त्संगपो (Yarlung Tsangpo), सांगपो (Tsangpo), या यारलुंग सांगपो के नाम से जाना जाता है |



11. विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप किस नदी पर स्थित है ?








उत्तर - ब्रह्मपुत्र

विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली है, जो भारत के असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है |



12. कौन सी नदी असम और पश्चिम बंगाल के बीच सीमा निर्धारित करती है ?








उत्तर - संकोश नदी

असम और पश्चिम बंगाल के बीच प्राकृतिक सीमा संकोश नदी द्वारा निर्धारित होती है। यह नदी भूटान से निकलती है और भारत में प्रवेश करने के बाद असम और पश्चिम बंगाल की सीमा के रूप में बहती है | यह नदी ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी है |



13. बद्रीनाथ मंदिर किस नदी के तट स्थित है ?








उत्तर - अलकनंदा

बद्रीनाथ मंदिर अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है। यह उत्तराखंड के चमोली जिले में गढ़वाल हिमालय में स्थित एक पवित्र हिन्दू मंदिर है।



14. दामोदर नदी किसकी सहायक नदी है?








उत्तर - गंगा

दामोदर नदी पश्चिम बंगाल में गंगा में मिलती है।



15. केदारनाथ किस नदी के तट पर स्थित है ?








उत्तर - मन्दाकिनी

केदारनाथ मंदिर मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित है | यह पवित्र तीर्थस्थल उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है और चोराबारी ग्लेशियर से निकलने वाली मंदाकिनी नदी के किनारे है |



16. गंगा नदी की एकमात्र सहायक नदी कौन सी है जिसका उद्गम स्थल मैदान में है ?








उत्तर - गोमती

गंगा नदी की एकमात्र सहायक नदी जिसका उद्गम मैदानी क्षेत्र में है, वह गोमती नदी है। यह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थित गोमत ताल से निकलती है।



17. गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है ?







उत्तर - पदमा

गंगा नदी को बांग्लादेश में पद्मा नदी के नाम से जाना जाता है, जब वह भारत के पश्चिम बंगाल राज्य से निकलकर बांग्लादेश में प्रवेश करती है। आगे चलकर, यह ब्रह्मपुत्र की धारा से मिलकर मेघना नदी बनाती है।



18. गंगा नदी को किस वर्ष राष्ट्रीय नदी का दर्जा दिया गया था ?







उत्तर - सन् 2008

गंगा नदी को वर्ष 2008 में राष्ट्रीय नदी का दर्जा दिया गया था, जब भारत सरकार ने गंगा कार्य योजना के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए इसे यह उपाधि प्रदान की थी।



19. गंगा नदी की सबसे लम्बी सहायक नदी कौन सी है ?







उत्तर - यमुना

गंगा नदी की सबसे लंबी सहायक नदी यमुना है, जो उत्तराखंड के यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलकर लगभग 1,376 किलोमीटर की यात्रा करती है और प्रयागराज में गंगा नदी से मिल जाती है।



20. सात नदियों से मिलकर बनने वाली नदी कौन सी है ?







उत्तर - कोसी नदी

कोसी नदी इसकी सात सहायक नदियों से मिलकर बनती है



Post a Comment

0 Comments

Close Menu