Ad Code

30 Very Important General Science Question in Hindi | History in Hindi | General Knowledge in Hindi

सामान्य ज्ञान MCQ Quiz
Score: 0 / 30

1. केदारनाथ किस नदी के तट पर स्थित है ?

✅ सही उत्तर: मन्दाकिनी
➡️ केदारनाथ मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित है। मंदाकिनी नदी सुमेरु ग्लेशियर से निकलती है और केदारनाथ मंदिर के पास से होकर बहती है।

केदारनाथ मंदाकिनी

2. ऐसे समुद्री जीवों को क्या कहते हैं जो पूर्ण अंधेरे में अपने शरीर से प्रकाश उत्पन्न करते हैं ?

✅ सही उत्तर: बायोल्यूमिनिसेंस
➡️ ऐसे समुद्री जीव जो पूर्ण अंधेरे में अपने शरीर से प्रकाश उत्पन्न करते हैं को बायोल्यूमिनेसेंस ऑगनिज़म्‌ (जैवप्रकाशित जीव) कहा जाता है, जो एक रासायनिक अभिक्रिया के माध्यम से अपने शरीर में प्रकाश उत्पन्न करते हैं। ये समुद्री जीव एक प्रक्रिया के माध्यम से यह प्रकाश उत्पन्न करते हैं | यह एक प्राकृतिक रासायनिक प्रक्रिया है, जिसे जैवप्रकाशन कहते हैं, जिसमें ल्यूसिफेरिन नामक अणु और ल्यूसिफरेज एंजाइम की मदद से "ठंडा प्रकाश" उत्पन्न होता है।
bioluminence

3. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान निम्नलिखित में से किस गैस का उपयोग किया गया था ?

✅ सही उत्तर: मस्टर्ड गैस
➡️प्रथम विश्व युद्ध में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली गैस 'मस्टर्ड गैस' [बिस(2-क्लोरोइथाइल) सल्फाइड] थी। इस गैस को सरसों गैस के रूप में भी जाना जाता है | यह गैस पहले विश्व युद्ध में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली गैस थी।
मस्टर्ड गैस

4. मध्यकालीन भारत के इतिहास में दिल्ली सल्तनत की पहली और एकमात्र महिला शासिका कौन थी?

✅ सही उत्तर: रजिया सुल्तान
➡️ रजिया सुल्तान ने 1236 से 1240 ईस्वी तक दिल्ली पर शासन किया। वे इल्तुतमिश की पुत्री थीं | उन्होंने परंपराओं को तोड़ते हुए पुरुषों की तरह पोशाक पहनी और शासन की कमान संभाली |
First woman ruler of India, Razia Sultan History, Delhi Sultanate female ruler

5. जलीय जीव मछली पानी के भीतर श्वसन के लिए किस अंग का उपयोग करती है?

✅ सही उत्तर : गलफड़े
➡️ मछलियाँ पानी में घुली हुई ऑक्सीजन को सोखने के लिए अपने गलफड़ों का इस्तेमाल करती हैं | जब मछली मुँह से पानी लेती है, तो वह गलफड़ों से होकर गुजरता है जहाँ रक्त वाहिकाएँ ऑक्सीजन खींच लेती हैं और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकाल देती हैं |

6. सुप्रसिद्ध नारा 'इंकलाब जिंदाबाद' किसके द्वारा सबसे पहले लोकप्रिय बनाया गया था?

✅ सही उत्तर: भगत सिंह
➡️ 'इंकलाब जिंदाबाद' का अर्थ है "क्रांति अमर रहे" | शहीद भगत सिंह ने 1929 में दिल्ली की असेंबली में बम फेंकते समय इस नारे का उपयोग कर इसे पूरे देश में प्रसिद्ध कर दिया था |
Inquilab Zindabad slogan, Bhagat Singh famous slogans

7. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का काला अध्याय कहा जाने वाला 'जलियांवाला बाग हत्याकांड' किस वर्ष और किस शहर में हुआ था?

✅ सही उत्तर: 1919, अमृतसर
➡️ 'जलियांवाला बाग हत्याकांड' घटना 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के अमृतसर में स्थित जलियांवाला बाग में बैसाखी के दिन हुई थी | ब्रिटिश जनरल रेजिनाल्ड डायर ने रॉलेट एक्ट का विरोध कर रही निहत्थी भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाने का आदेश दिया था | इस क्रूर घटना के विरोध में रवींद्रनाथ टैगोर ने अपनी 'नाइटहुड' की उपाधि वापस लौटा दी थी |

8. चाय की पत्तियों में निम्नलिखित में से कौन-सा मुख्य उत्तेजक पदार्थ पाया जाता है?

✅ सही उत्तर: कैफीन
➡️ चाय और कॉफी दोनों में कैफीन पाया जाता है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित कर थकान दूर करता है और सतर्कता बढ़ाता है |
चाय में कैफीन के अलावा थीन और टैनिन भी होते हैं, जो इसके स्वाद और प्रभाव के लिए जिम्मेदार हैं|

9. निम्नलिखित में से वह कौन-सा एकमात्र अम्ल है जो स्वर्ण (सोने) को घोलने की क्षमता रखता है?

✅ सही उत्तर: एक्वा रेजिया
➡️ एक्वा रेजिया, सांद्र नाइट्रिक अम्ल (HNO₃) और सांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) का 1:3 के अनुपात में ताजा मिश्रण होता है | इसे 'अम्ल राज' (Royal Water) भी कहा जाता है क्योंकि यह सोना और प्लैटिनम जैसी धातुओं को भी घोल सकता है। इसका मुख्य उपयोग सोने के शुद्धिकरण और आभूषणों की सफाई में किया जाता है।
Acid that dissolves gold, Aqua Regia composition,

10. निम्नलिखित में से किसे आधुनिक परमाणु सिद्धांत का जनक माना जाता है ?

✅ सही उत्तर: जॉन डाल्टन
➡️ ब्रिटिश रसायनज्ञ जॉन डाल्टन ने 1803-1808 के बीच अपना परमाणु सिद्धांत प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पदार्थ अत्यंत सूक्ष्म अविभाज्य कणों से बना है जिन्हें 'परमाणु' कहते हैं। डाल्टन का सिद्धांत 'द्रव्यमान संरक्षण के नियम' और 'निश्चित अनुपात के नियम' पर आधारित था |
Father of Modern Atomic Theory, John Dalton Atomic Model

11. भारत के किस राज्य का समुद्री तट सबसे अधिक लम्बा है ?

✅ सही उत्तर: गुजरात
➡️ लगभग 2,340 किमी लम्बाई के तट के साथ भारत का सबसे लंबा समुद्री तट वाला राज्य गुजरात है। हालांकि कई स्त्रोतों में इसकी लम्बाई 1600 किमी बताई जाती है |
नवीनतम आंकड़े:
गुजरात: 2,340.62 किमी
तमिलनाडु: 1,068.69 किमी
आंध्र प्रदेश: 1,053.07 किमी
महाराष्ट्र: 877.97 किमी
पश्चिम बंगाल: 721.02 किमी
केरल: 600.15 किमी
ओडिशा: 574.71 किमी
कर्नाटक: 343.30 किमी
गोवा: 193.95 किमी
sea

12. निम्नलिखित में से किसका निर्माण अकबर ने करवाया था?

✅ सही उत्तर: बुलंद दरवाजा
➡️बुलन्द दरवाज़ा, भारत के उत्तर प्रदेश में फतेहपुर सीकरी नामक स्थान पर स्थित एक दर्शनीय स्मारक है। जिसका निर्माण अकबर ने 1572 ई० में करवाया था | इसे जामा मस्जिद का प्रवेश द्वार कहा जाता है |

buland

13. एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति तक रोगों को संचारित करने वाले जीव को क्या कहते हैं

✅ सही उत्तर: वेक्टर
➡️ एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक रोगों को संचारित करने वाले जीव को रोगवाहक या वेक्टर कहते हैं। ये ऐसे जीव होते हैं जो रोगजनक (जैसे वायरस या बैक्टीरिया) को एक संक्रमित व्यक्ति या जानवर से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति तक पहुंचाते हैं |
vector

14. निम्नलिखित में से किस नदी का उद्‌गम हिमाचल प्रदेश में नहीं है? ?

✅ सही उत्तर: सतलुज
➡️ सतलुज नदी का उद्गम हिमाचल प्रदेश में नहीं, बल्कि तिब्बत (चीन) में स्थित राक्षसताल जो कि मानसरोवर के पास स्थित है। यह सिंधु नदी प्रणाली की एक प्रमुख नदी है, जो तिब्बत से बहते हुए भारत में शिपकीला दर्रा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती है।

15. 'धौलाधार कृषि वानिकी परियोजना' को निम्न में से किस देश की सहायता से वर्ष 1980 में आरम्भ किया गया था?

✅ सही उत्तर : जर्मनी
➡️ धौलाधार कृषि वानिकी परियोजना (Dhauladhar Agro-Forestry Project) को 1980 में जर्मनी की तकनीकी एवं वित्तीय सहायता से हिमाचल प्रदेश में शुरू किया गया था।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य धौलाधर पर्वत श्रेणी के क्षेत्रों में मृदा अपरदन को रोकना, वनों का संरक्षण और पुनर्वनीकरण,कृषि, वानिकी और पशुपालन को एकीकृत रूप से विकसित करना तथा स्थानीय लोगों की आजीविका में सुधार करना था |

16. जनवरी 2026 में केन्द्रीय सतर्कता आयोग में नए सतर्कता आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

✅ सही उत्तर: प्रवीण वशिष्ठ
➡️ हाल ही में भारत सरकार ने पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ को केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।
आईपीएस अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ ने 16 जनवरी 2026 को शपथ ग्रहण की है | इस नियुक्ति के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश जारी किया गया था।
केंद्रीय सतर्कता आयोग भारत सरकार का मुख्य भ्रष्टाचार निरोधक और निगरानी संस्थान है, जिसमें एक मुख्य सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त होते हैं।

17. क्लोरो-फ्लोरो कार्बन (CFC) को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

✅ सही उत्तर: फ़्रिओन
➡️ क्लोरो-फ्लोरो कार्बन को सामान्यतः फ्रीऑन के नाम से जाना जाता है। इन रासायनिक यौगिकों का उपयोग पहले रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर और फोम निर्माण में बड़ी मात्रा में किया जाता था।
CFC गैसें वायुमंडल में पहुँचकर ओजोन परत को नुकसान पहुँचाती हैं, जिससे सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणें सीधे पृथ्वी तक पहुँचने लगती हैं। इसी कारण 1987 में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के अंतर्गत दुनिया भर में CFC के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया।

18. फाइलेरिया रोग किसके कारण होता है?

✅ सही उत्तर: परजीवी कृमि
➡️ फाइलेरिया एक परजीवी रोग है, जो मुख्य रूप से फाइलेरियल कृमियों के कारण होता है। ये परजीवी मच्छर मुख्यतः क्यूलेक्स मच्छर के माध्यम से मनुष्य के शरीर में प्रवेश करते हैं।
यह रोग मानव की लसीका प्रणाली को प्रभावित करता है, जिसके कारण हाथ, पैर या जननांगों में असामान्य सूजन हो जाती है, जिसे हाथीपाँव (Elephantiasis) भी कहा जाता है।

19. रेडक्लिफ रेखा का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

✅ सही उत्तर: भारत–पाकिस्तान सीमा
➡️ रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य की सीमा रेखा है, जो 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के समय ब्रिटिश सरकार द्वारा निर्धारित की गई थी। इस रेखा का नाम इसके निर्माता सर सिरिल रेडक्लिफ (Sir Cyril Radcliffe) के नाम पर रखा गया था।
यह रेखा मुख्य रूप से पंजाब और बंगाल प्रांतों को विभाजित करती थी, जिसके परिणामस्वरूप पश्चिम पाकिस्तान और पूर्व पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) अस्तित्व में आए।

20. नाथूला दर्रा भारत के किस राज्य में स्थित है?

✅ सही उत्तर: सिक्किम
➡️ नाथूला दर्रा भारत के सिक्किम राज्य में स्थित एक महत्वपूर्ण पर्वतीय दर्रा है, जो भारत को चीन (तिब्बत क्षेत्र) से जोड़ता है। यह दर्रा भारत–चीन सीमा पर स्थित है और ऐतिहासिक रेशम मार्ग का एक प्रमुख हिस्सा रहा है। नाथूला दर्रा लगभग 14,140 फीट (4,310 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है।

21. सिलिकॉन कार्बाइड निम्न में से किस प्रयोग में आता है?

✅ सही उत्तर: ऑटोमोटिव ब्रेक डिस्क बनाने में
➡️ सिलिकॉन कार्बाइड का उपयोग उच्च-तापमान वाले उपकरणों (जैसे भट्टी के पुर्जे, ब्रेक डिस्क), और अर्धचालक (जैसे एलईडी और ट्रांजिस्टर) के निर्माण में होता है। उच्च तापमान को सहने की इसकी क्षमता के कारण इसका उपयोग भट्टी के पुर्जे, बर्नर, ऑटोमोटिव ब्रेक डिस्क और एक्सट्रूज़न डाई बनाने में किया जाता है।

22. चिनाब नदी किस दर्रे से निकलती है ?

✅ सही उत्तर: बारालाचा ला
➡️ चिनाब नदी हिमाचल प्रदेश के बारालाचा दर्रे से निकलती है, जहाँ से 'चंद्रा' और 'भागा' नामक दो धाराएँ निकलती हैं। ये दोनों धाराएँ मिलकर 'चंद्रभागा' बनाती हैं, जिसे चिनाब नदी के नाम से भी जाना जाता है।

23. स्वर्ण क्रांति निम्नलिखित में से किस से सम्बंधित है ?

✅ सही उत्तर: शहद उत्पादन
➡️स्वर्ण क्रांति बागवानी (हॉर्टिकल्चर) और शहद उत्पादन से सम्बंधित है। इस क्रांति का उद्देश्य भारत में फलों, सब्जियों और शहद के उत्पादन को बढ़ाना था, जिससे कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके। भारत में स्वर्ण क्रांति 1991 से 2003 तक चली थी |
वर्ण क्रांत

24. निम्नलिखित में से किसे भारत का प्रथम गवर्नर जनरल नियुक्त किया गया था?

✅ सही उत्तर: लॉर्ड विलियम बेंटिक
➡️ लॉर्ड विलियम बेंटिक (1828-1835) को ब्रिटिश भारत के इतिहास में एक उदारवादी और सुधारवादी प्रशासक के रूप में जाना जाता है |
1833 के चार्टर एक्ट (Charter Act of 1833) के माध्यम से 'बंगाल के गवर्नर जनरल' के पद को बदलकर 'भारत का गवर्नर जनरल' कर दिया गया। इस प्रकार विलियम बेंटिक इस नए पद पर आसीन होने वाले पहले व्यक्ति बने

25. विश्व में कागज का आविष्कार सर्वप्रथम किस देश में हुआ था?

✅ सही उत्तर : चीन
➡️ कागज के आविष्कार का श्रेय पारंपरिक रूप से त्साइ-लुन नामक व्यक्ति को दिया जाता है। वे प्राचीन चीन के हान राजवंश के समय एक शाही अधिकारी थे। शुरुआत में कागज को शहतूत की छाल, भांग, पुराने कपड़ों के चिथड़ों और मछली पकड़ने के जालों को पानी में भिगोकर और कूटकर बनाया जाता था।
First country to invent paper, History of paper invention, Cai Lun paper discovery.

26. बौद्ध धर्म के संस्थापक 'महात्मा बुद्ध' के बचपन का नाम क्या था?

✅ सही उत्तर: सिद्धार्थ
➡️ महात्मा बुद्ध, जिन्हें "एशिया का ज्योति पुंज" (Light of Asia) भी कहा जाता है | सिद्धार्थ का जन्म 563 ईसा पूर्व के आसपास कपिलवस्तु के लुम्बिनी (वर्तमान नेपाल) में हुआ था। सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की आयु में गृह त्याग किया (महाभिनिष्क्रमण) और 35 वर्ष की आयु में बोधगया में निरंजना नदी के तट पर ज्ञान प्राप्त किया, जिसके बाद वे 'बुद्ध' कहलाए।

27. भारतीय संविधान के अनुसार, भारत की तीनों सशस्त्र सेनाओं (जल, थल और वायु) का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?

✅ सही उत्तर: भारत का राष्ट्रपति
➡️ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 53(2) के तहत, भारत के रक्षा बलों की सर्वोच्च कमान राष्ट्रपति में निहित होती है। इसका अर्थ है कि राष्ट्रपति के पास युद्ध की घोषणा करने और शांति स्थापित करने की औपचारिक शक्ति होती है।
Supreme Commander of Indian Armed Forces, Article 53 of Indian Constitution, Powers of Indian President in Defense

28. रतौंधी (Night Blindness) रोग मुख्य रूप से किस विटामिन की कमी के कारण होता है?

✅ सही उत्तर: विटामिन A
➡️ विटामिन A की कमी से आँखों की रोशनी कम हो जाती है और अंधेरे में दिखाई देना बंद हो जाता है, जिसे 'रतौंधी' कहते हैं | गाजर, पपीता, दूध, अंडा और हरी पत्तेदार सब्जियाँ विटामिन A के बेहतरीन स्रोत हैं|
Deficiency of Vitamin A, Causes of Night Blindness, Science GK in Hindi.

29. प्रसिद्ध उत्सव 'पोंगल' मुख्य रूप से भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?

✅ सही उत्तर: तमिलनाडु
➡️ पोंगल तमिलनाडु का सबसे महत्वपूर्ण फसल उत्सव है, जो चार दिनों तक चलता है | यह सूर्य देव को समर्पित है और मकर संक्रांति के समय मनाया जाता है। इसमें नए चावल और गुड़ का पकवान बनाया जाता है |

Pongal festival state, Harvest festivals of India, Tamil Nadu Pongal celebration

30. विश्व के पहले टेलीविजन का सफलतापूर्वक प्रदर्शन और आविष्कार किसने किया था?

✅ सही उत्तर: जॉन लोगी बेयर्ड
➡️ स्कॉटिश इंजीनियर जॉन लोगी बेयर्ड ने 1926 में लंदन में दुनिया के पहले मैकेनिकल टेलीविजन का प्रदर्शन किया था | हालांकि मैकेनिकल टीवी बेयर्ड ने बनाया, लेकिन बाद में फिलो फर्नसवर्थ ने आधुनिक 'इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन' का आविष्कार किया |
Inventor of Television, John Logie Baird TV discovery
यह विषय भूगोल, समसामयिक घटनाओं (Current Affairs) दोनों के लिए महत्वपूर्ण है और SSC, Railway, Defence Exams, State PCS, JBT, DElEd, Patwari Exams में अक्सर पूछा जाता है।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu